फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   High Tension Line falls on Farmer death due to electric Current in roorkee

खेत जोतते वक्त ट्रैक्टर पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, किसान की मौत, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान

Sat, 30 Nov 2019 10:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 30 Nov 2019 10:08 AM IST
सार

  • लक्सर के केवलपुरी में खेत जोतने के दौरान हुआ हादसा, ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप 

विज्ञापन
High Tension Line falls on Farmer death due to electric Current in roorkee
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने स किसान की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के लक्सर क्षेत्र में खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर पर हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर पर बैठे किसान के परिवार के तीन अन्य लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। बाद में ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने का भरोसा दिया, तब जाकर वे शांत हुए और पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के जबलपुरी गांव निवासी 50 वर्षीय किसान रोहताश पुत्र गंगाराम ने गांव के पास ही एक ग्रामीण का खेत बंटाई पर ले रखा है। ग्रामीणों के मुताबिक, रोहताश शुक्रवार को परिवार के कुछ लोगों के साथ खेत में गेहूं की बुवाई करने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले रोहताश खेत की जुताई करने लगे। ट्रैक्टर पर उनके साथ भाई सुरेंद्र, उनका बेटा कमल और छोटेलाल भी बैठे थे। बताया जाता है कि इसी बीच खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर ट्रैक्टर के ऊपर गिर गया।

ट्रैक्टर चला रहा रोहताश कूद नहीं पाया

तार गिरते देख छोटेलाल, कमल और सुरेंद्र ने तो ट्रैक्टर से छलांग लगा दी, लेकिन ट्रैक्टर चला रहे रोहताश कूद नहीं पाए और करंट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि विभाग के अधिकारियों को कई बार तार बदलने की शिकायत की गई है, लेकिन विभाग के कर्मचारी बिना सुविधा शुल्क के ग्रामीणों का कोई भी काम नहीं करते हैं।

पुलिस को नहीं उठाने दिया शव
घटना की सूचना पाकर रायसी चौकी प्रभारी बृजपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव उठाने की कोशिश की, लेकिन गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव नहीं उठाने दिया। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक ऊर्जा निगम के उच्चाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते, शव नहीं उठाने देंगे। इसी बीच लक्सर विधायक संजय गुप्ता के प्रतिनिधि विजय कुमार भी मौके पर पहुंच गए।

बाद में दोनों पक्षों के बीच चार लाख रुपये सरकारी मुआवजा, डेढ़ लाख रुपये ऊर्जा निगम के अधिकारियों की ओर से अपने स्तर से एकत्र कर देने की सहमति पर मामले का निपटारा हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर तहसीलदार सुनैना राणा, कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी, यशपाल सिंह चौहान आशीष शर्मा, डिंपल जोशी, संजय सैनी एडवोकेट, ऊर्जा निगम के एसडीओ अमीचंद, शिल्पी सैनी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed