{"_id":"b0d973400f5619e7b21a5bf90456686f","slug":"high-tech-duplicacy-in-entrance-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेक नकलः ‘वाट्स ऐप’ के जरिए बाहर आ गया पूरा पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेक नकलः ‘वाट्स ऐप’ के जरिए बाहर आ गया पूरा पेपर
आफताब अजमत
Updated Mon, 19 Aug 2013 02:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में एलएलबी में दाखिले के लिए हुई प्रवेश परीक्षा में हाईटेक नकलचियों ने सेंध लगा दी। कॉलेज प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था के बावजूद किसी छात्र ने पूरा पेपर मोबाइल एप्लीकेशन वाट्स ऐप के जरिये बाहर भेज दिया।
विज्ञापन
पढ़े, डीएवी में ये क्या हो रहा है?
विज्ञापन
छात्रों को सवालों के जवाब भी व्हॉट्स ऐप के जरिये भेजे गए। हालांकि, डीएवी कॉलेज प्रशासन इससे अंजान है। डीएवी कॉलेज में रविवार को एलएलबी की 320 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन
परीक्षा का समय सुबह दस बजे निर्धारित किया गया था लेकिन कुछ अधूरी तैयारियों की वजह से परीक्षा आधा घंटा देरी से शुरू हो पाई। परीक्षा के बीच में ही 11:02 बजे पूरा पेपर मोबाइल एप्लीकेशन ‘वाट्स ऐप’ के जरिए बाहर आ गया।
हालांकि कॉलेज प्रशासन का दावा है कि किसी भी छात्र को भीतर मोबाइल लेकर नहीं जाने दिया गया। परीक्षा में 1908 अभ्यर्थियों में से 1720 अभ्यर्थी शामिल हुए।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें