{"_id":"57165eb04f1c1bf66e8b4fc7","slug":"high-power-committee-sanctioned-smart-city-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर हाईपॉवर कमेटी की मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर हाईपॉवर कमेटी की मुहर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 19 Apr 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को हाईपावर कमेटी ने अपनी मंजूरी दे दी है। इस बार नए सिरे से कसरत करने के बाद प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की गई थी। मंगलवार को मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पर मुहर लगा दी गई।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने देशभर में स्मार्ट सिटी की घोषणा की थी। इसके लिए देहरादून का भी चयन हुआ था लेकिन, पहले बनाई गई रिपोर्ट रिजेक्ट हो गई थी।
फीडबैक के बाद नए सिरे तैयार हुई रिपोर्ट
केंद्र ने राज्य को नए सिरे से रिपोर्ट तैयार करने को कहा था। इस पर स्मार्ट सिटी के लिए ऑनलाइन फीडबैक के आधार पर नई रिपोर्ट तैयार की गई।
मंगलवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाईपावर कमेटी की सचिवालय में बैठक हुई। बैठक में प्रोजेक्ट रिपोर्ट के कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। अंत में कमेटी ने स्मार्ट सिटी रिपोर्ट को हरी झंडी दे दी। रिपोर्ट अब केंद्र को भेजी जाएगी। 21 अप्रैल से पहले केंद्र में रिपोर्ट जमा करानी जरूरी है।
विज्ञापन