{"_id":"44fd5f720e9d3d3e3e3c035c0e3b1272","slug":"high-inflation-in-deepawali","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई से काजू-बादाम, मेवे बांटना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई से काजू-बादाम, मेवे बांटना मुश्किल
अमर उजाला,देहरादून
Updated Wed, 30 Oct 2013 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी सीजन है और दिवाली को महज दो दिन बचे हैं। बीते साल तक मित्र-परिचितों में सूखे मेवे बांट रहे लोगों को अब महंगाई की वजह से काजू-बादाम, मेवे बांटना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
कीमतों में हुआ इजाफा
दरअसल, दो माह के भीतर ही इनके रेट में 50 रुपये से लेकर ढाई सौ रुपए तक का इजाफा दर्ज किया गया है। अगर पिछले साल के त्योहारी सीजन से तुलना करें तो यह अंतर और ज्यादा बैठेगा।
विज्ञापन
रुपये के कमजोर होने के चलते भी बादाम में उछाल रहा। इस वजह से लोग बाजार में खरीदारी करने तो आ रहे हैं, लेकिन इस खरीदारी का वजन थोड़ा कम हो गया है। वह अब एक किलो की जगह आधा किलो के पैक पर उतर आए हैं।
विज्ञापन
एक नजर में
वैरायटी--------कीमत(दो माह पहले)------अब
काजू---------------560----------------------640
किशमिश-----------140----------------------240
पिस्ता--------------600-----------------------850
बादाम--------------440-----------------------560