{"_id":"9250ff3a31d0ebad75d8294c2a03811e","slug":"high-inflation-become-big-problem-in-marriage-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के बढ़ते खर्चे से बचने का फार्मूला तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के बढ़ते खर्चे से बचने का फार्मूला तैयार
प्रवेश कुमारी/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 14 Nov 2013 10:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई अपने पूरे शबाब पर है। सोने के जहां 31 हजार रुपए प्रति तोला के पार चले जाने से जहां ज्वेलरी बनाना महंगा पड़ रहा है, वहीं लेबर चार्ज, डेकोरेशन के चार्ज बढ़ जाने से वेडिंग प्वाइंट, फार्म हाउस पर भी ज्यादा खर्चना पड़ रहा है।
विज्ञापन
शादी के साए आने वाली 18 नवंबर से शुरू होने जा रहे हैं और इस महीने में पांच बड़े साए पड़ रहे हैं। शादी वाले घरों में तैयारी जोरों पर है, जो प्रभावित हो रही है। धार्मिक अनुष्ठान भी इस जद में हैं।
विज्ञापन
लोगों ने बड़े अनुष्ठान की जगह छोटे अनुष्ठान कराने शुरू कर दिए हैं। लेकिन लोग भी अपने फार्मूलों के साथ तैयार हैं। उन्होंने इन पर पार पाने के भी अपने शार्टकट निकाल लिए हैं। यह बात दीगर है कि इससे पंडितों का काम धीमा हो गया है।
विज्ञापन
ज्वेलरी से बचा रहे एक लाख
जिन ग्राहकों ने बीते अप्रैल-मई माह में सोने की गिरी कीमतों का लाभ नहीं उठाया है तो वह अब बेहद परेशान हैं। इस वक्त सोने की कीमतें साढ़े 31 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आस-पास घूम रही हैं। इसका एक असर यह हुआ है कि शादी के लिए बनवाए जा रहे गहनों का वजन हल्का हो गया है।
एक शादी में अमूमन सात से आठ तोले सोने की खरीदारी होती है, लेकिन अब लोग पांच तोले तक पर आ गए हैं। उनका ध्यान अब इसकी बारीक डिजाइनिंग की तरफ है।
लोग सोना तो खरीद रहे हैं, लेकिन इसकी मात्रा कम हो गई है। सस्ते अमेरिकन डायमंड की तरफ भी लोगों का रुझान बढ़ा है।
गौरव, सराफा मंडल, देहरादून।
ब्राइडल कलेक्शन में भी बने चूजी
ब्राइडल कलेक्शन में भी लोग चूजी बन गए हैं। पहले लोग हैवी कलेक्शन पर जोर देते थे, जबकि अब उनका टेस्ट महंगाई को देखते हुए बदल गया है। चुनिंदा कलेक्शन की जगह अब ग्राहक वैरायटी पर भी जोर दे रहे हैं।
पलटन बाजार स्थित जसप्रीत अरोड़ा बताते हैं कि ज्यादातर की रेंज 10 हजार से शुरू होती है, लेकिन अब वह आर्डर पर तैयार करा रहे हैं। इससे उन्हें लगभग चार-पांच हजार रुपए की एक ड्रेस पर बचत हो रही है।
व्यंजन वैरायटी भी हो रही प्रभावित
शादी ब्याह में बेशक व्यंजन लोगों केलिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं, लेकिन अपना पैसा बचाने के लिए अब लोग एक जैसी वैरायटी को भी कम कर रहे हैं।
मसलन खाने में दालों की कम संख्या रख रहे हैं, इसके स्थान पर वह फास्ट फूड को अधिक महत्व दे रहे हैं। वहीं फार्म हाउस के रेट बढ़ने पर लोग सस्ते वेडिंग प्वाइंट तलाश रहे हैं। दूरी मायने नहीं रखती। जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म हाउस के अनंत सागर के अनुसार लेबर चार्ज आदि महंगा हो गया है।