{"_id":"5b291bd74f1c1b634d8b75e3","slug":"high-court-prohibited-jwalapur-weekly-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: ज्वालापुर के साप्ताहिक बाजार पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: ज्वालापुर के साप्ताहिक बाजार पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Tue, 19 Jun 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने ज्वालापुर हरिद्वार में हर बुधवार को लगने वाली पीठ बाजार पर रोक लगाने का आदेश दिया है। वरिष्ठ न्यायमूर्ति राजीव शर्मा एवं न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।
विज्ञापन
ज्वालापुर हरिद्वार निवासी आमेश शर्मा ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि ज्वालापुर (हरिद्वार) में हर बुधवार को पीठ बाजार लगता है। इसके चलते आम लोगों को तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
लोगों का वहां पर चलना दूभर हो गया है। याची का कहना था कि नगर निगम नीति बनाकर इस बाजार को किसी दूसरी जगह लगवाए। इस पर खंड पीठ ने कहा कि साप्ताहिक बाजार तब तक नहीं लगेगा, जब तक नगर निगम हरिद्वार की ओर से इस संबंध में नीति और नियमावली तैयार न कर ली जाए। कोर्ट ने कहा कि निगम साप्ताहिक बाजार के लिए खुला स्थान खोजे। कोर्ट ने पीठ बाजार में किए गए अतिक्रमण को भी तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन