{"_id":"634427d6d5058df248e1398854a30f79","slug":"high-court-instructed-nurses-do-not-strike-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट ने नर्सों को दोबारा हड़ताल न करने की दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट ने नर्सों को दोबारा हड़ताल न करने की दी हिदायत
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल
Updated Tue, 15 Sep 2015 12:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर्सों की ओर से हड़ताल वापस लिए जाने पर जनहित याचिका को निस्तारित करते हुए हाईकोर्ट ने उन्हें दोबारा हड़ताल न करने की कड़ी चेतावनी दी। कोर्ट ने कहा कि उन्हें हड़ताल करने का संवैधानिक अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ एवं न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की संयुक्त खंडपीठ के समक्ष सोमवार को मामले की सुनवाई हुई। हाईकोर्ट की अधिवक्ता लता नेगी ने पूर्व में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि विगत दिनों से प्रदेश की नर्सेज अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं, जो गलत है।
विज्ञापन
इस प्रकरण में पूर्व में एसोसिएशन की ओर से कोर्ट में शपथपत्र के माध्यम से कहा गया था कि उनकी मांगों को सरकार पूरा नहीं कर रही है, जिस कारण हड़ताल करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
जबकि सरकार की ओर से कहा गया कि नर्सों की कुछ मांगों को मान लिया गया है। कोर्ट के आदेश के बाद नर्सों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली थी। पक्षों की सुनवाई के बाद कोर्ट ने दायर जनहित याचिका को निस्तारित कर दिया।