{"_id":"61e06025c7935aa586d3f68333a43e1e","slug":"high-court-gave-next-date-in-dgp-siddhu-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी सिद्धू मामले में 16 को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी सिद्धू मामले में 16 को होगी सुनवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Thu, 26 Mar 2015 04:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल हाईकोर्ट ने महानिदेशक बीएस सिद्धू की ओर से पद का दुरुपयोग करने के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के लिए 16 अप्रैल की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ और न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की संयुक्त खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।
दून निवासी ने डाली है याचिका
देहरादून निवासी रविंद्र जुगरान ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि डीजीपी की ओर से पद का दुरुपयोग किया जा रहा है।
याचिका में कहा कि उन पर वन भूमि पर अतिक्रमण करने, पेड़ कटाने और आपराधिक मामलों की जांच को प्रभावित करने का आरोप है।
सीबीआई से जांच की मांग
याचिकाकर्ता का कहना था कि इस बात को तत्कालीन मुख्य सचिव ने अपने शपथपत्र में भी स्वीकारा है। याचिकाकर्ता की ओर से इस प्रकरण की जांच सीबीआई या एसआईटी से कराने की मांग की थी।
विज्ञापन