फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   high command call harish rawat and kishore upadhyay

दिल्ली तलब हुए हरीश रावत और किशोर उपाध्याय

Mon, 22 Aug 2016 09:13 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 22 Aug 2016 09:13 AM IST
विज्ञापन
high command call harish rawat and kishore upadhyay
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

उत्तराखंड में संगठन और सरकार के बीच चल रही तनातनी मिटाने के लिए केंद्रीय आलाकमान की ओर से एक और कोशिश बुधवार को होगी।

विज्ञापन


सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को बुधवार के दिन दिल्ली बुलाया है। इस दिन होने वाली बैठक में स्टेट कोऑर्डिनेशन कमेटी के कई अन्य सदस्य भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री इस बैठक को चुनावी तैयारियों के बाबत बुलाए जाने की बात कह रहे हैं।

बीते दिनों किशोर उपाध्याय ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट के हाथ एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भिजवाया था, जिसमें सरकार पर लग रहे आरोपों की जांच करवाने की बात कही गई थी। इस ज्ञापन पर सीएम ने नाराजगी व्यक्त की थी। ज्ञापन प्रकरण से संगठन और सरकार के बीच की तनातनी एक बार फिर खुलकर सामने आ गई। किशोर लगातार पीडीएफ के मंत्रियों को जरूरत से ज्यादा तरजीह देने को लेकर हरीश रावत के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। रावत सरकार के कई मंत्री भी मंत्रिमंडल विस्तार से नाखुश हैं।
विज्ञापन


बीते दिनों यशपाल आर्य के तो इस्तीफे तक की चर्चा सियासी हलकों में रही। सूत्रों की मानें तो इन सब मुद्दों की जानकारी दिल्ली में आलाकमान को भी दी गई है। विभिन्न राज्यों में लगातार विधानसभा चुनाव में सूपड़ा साफ होते देख कांग्रेस संगठन उत्तराखंड को लेकर संजीदा हो गई है। वहीं भाजपा की पर्दाफाश रैली समेत अन्य आयोजन भी दिल्ली की चिंता बढ़ा रहे हैं। ऐसे में यहां मची रार को खत्म करने की एक और कोशिश के संकेत दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को सोनिया गांधी की ओर से हरीश रावत और किशोर उपाध्याय को 24 अगस्त को दिल्ली तलब किया गया है। इस बुलावे को बैठक का नाम दिया जा रहा है, हालांकि पक्की सूचना है कि यह मुलाकात सरकार और संगठन के बीच की तल्खी को खत्म करने के लिए बुलाई गई है। बैठक में प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी भी मौजूद रहेंगी। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने संगठन की तल्खी की बात से इंकार करते हुए कहा कि मुझे जो भी प्रसाद मिलता है, उसे खुशी से गृहण कर लेता हूं। मेरे साथ जो लोग हैं, उन पर इन सब चीजों का कोई असर नहीं पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed