फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   high alert on republic day.

गणतंत्र दिवस के लिए देहरादून में हाई अलर्ट

Mon, 25 Jan 2016 04:15 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 25 Jan 2016 04:15 PM IST
विज्ञापन
high alert on republic day.

गणतंत्र दिवस को लेकर राजधानी देहरादून में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। एसएसपी डा. सदानंद दाते के निर्देश पर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने देर रात तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन समेत सभी भीड़-भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख बाजारों में पुलिस टीम तैनात की गई है।

विज्ञापन


रविवार को एसएसपी डा. सदानंद दाते ने अधीनस्थ अधिकारियों की बैठक लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले की सीमाओं पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस टीम के साथ ही अलग-अलग स्थानों पर एलआईयू और सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों को तैनात करने को कहा।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस टीम ने आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन, घंटाघर, गांधी पार्क, पलटन बाजार, परेड ग्राउंड समेत सभी भीड़-भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाएड के साथ होटलों और ढाबों की भी तलाशी ली गई। पुलिस टीम ने सभी होटल व ढाबा संचालकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने और संदिग्धों के संबंध में फौरन पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी डा. सदानंद दाते ने बताया कि गणतंत्र दिवस तक सभी क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। अलग-अलग स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सीमाओं पर चेकिंग बढ़ा दी गई है। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को देने की अपील की।

सुरक्षा कारणों से नहीं लगा संडे मार्केट
गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर पुलिस ने रविवार को परेड ग्राउंड के आस-पास संडे मार्केट नहीं लगने दिया। पुलिसकर्मियों ने सुबह से ही फड़ व्यापारियों को वहां से हटा दिया। परेड ग्राउंड और आस-पास के क्षेत्र में पूरे दिन पुलिसकर्मी तैनात रहे। एसएसपी डा. सदानंद दाते ने बताया कि गणतंत्र दिवस की तैयारियों को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा के अतिरिक्त उपाय किए जा रहे हैं।

परेड ग्राउंड के आस-पास नो ट्रैफिक जोन

26 जनवरी को परेड ग्राउंड के आसपास का पूरा इलाका नो ट्रैफिक जोन रहेगा। सुरक्षा कारणों से परेड ग्राउंड के आस-पास वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसके लिए पुलिस ने रूट डायवर्ट का प्लान जारी किया है। गणतंत्र दिवस पर सुबह से वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

पार्किंग व्यवस्था
परेड में शामिल होने वाले प्रतिभागी और दर्शकों को अपने वाहन पवेलियन मैदान में पार्क करने होंगे। धर्मपुर, दर्शन लाल चौक और दून चोर की ओर से आने वाले वाहन रेंजर्स मैदान में पार्क होंगे। सर्वे चौक की ओर से आने वाले वाहन मंगला देवी इंटर कालेज मैदान में पार्क होंगे। पास धारक मीडिया कर्मियों के वाहन डूंगा हाउस के सामने पार्क होंगे।

रूट डायवर्ट

रायपुर रोड के विक्रम सहस्त्रधारा क्रासिंग से वापस जाएंगे। धर्मपुर रूट के विक्रम चंदरनगर कट से दून चौक और बुद्धा चौक होते हुए वापस एमकेपी चौक की ओर जाएंगे। पांच नंबर विक्रम सहारनपुर चौक से वापस जाएंगे। आठ नंबर विक्रम महाराजा अग्रसेन चौक से वापस घूमेंगे। प्रेमनगर के विक्रम घंटाघर के पहले वापस मोडे जाएंगे।


वहीं आईएसबीटी की ओर से आने वाली सिटी बसें तहसील चौक से वापस जाएगी। राजपुर रोड जाने वाली सिटी बस दर्शनलाल चौक से घंटाघर और एश्लेहॉल होते हुए निकलेगी। रायपुर रोड से आने वाली बस चूना भट्टा से वापस जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed