पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियों ने बढ़ाई चौकसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों को चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट कर एसएसबी 57वीं वाहिनी को पेट्रोलिंग, चेकिंग बढ़ाने के साथ ही सीमा पर आवागमन करने वालों से कड़ी पूछताछ करने को कहा गया है।
एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट एलपी उपाध्याय ने बताया कि एसएसबी सीमा पर पहले से ही अलर्ट है।
पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद एसएसबी को सीमा पर हाई अलर्ट किया गया है। बनबसा स्थित 57वीं वाहिनी की एफ कंपनी एवं डी कंपनी के जवान भारत-नेपाल सीमा स्थित आवागमन मार्ग और जंगली रास्तों पर सघन निगरानी में जुटे हैं।
राम रहीम मामले के बाद सीमा पर धारा 144 लागू
बताया गया कि सैलानीगोठ, बंगाली कालोनी, गढ़ीगोठ, धनुषपुल स्थित बीओपी के जवान सीमा पर मुस्तैदी से जुटे हैं। वहीं राम रहीम मामले को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।
रामरहीम को दोषी करार देने के बाद हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और देश के अन्य जगहों पर हुई हिंसक घटनाओं को देखते हुए भारत-नेपाल स्थित बनबसा में भी धारा-144 लगा दी गई है।
पुलिस ने सुरक्षा के तहत क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही राष्ट्रीय संपत्तियों की निगरानी बढ़ा दी है। थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में किसी तरह की भीड़ जुटाने, जनसभा करने और कानून तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।