{"_id":"2155ad0b9baf66c669499daee2cf21c4","slug":"high-alert-in-haridwar-due-to-muzaffarnagar-riots","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर बवाल से हरिद्वार में हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर बवाल से हरिद्वार में हाई अलर्ट
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 07 Sep 2013 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में हुए सांप्रदायिक दंगों के बाद हरिद्वार जनपद में हाई अलर्ट कर दिया गया है। यूपी से लगी जनपद की सभी सीमाओं को सील कर पुलिस ने चौकसी बरतनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रत्येक वाहन की तलाशी ली जा रही है। देहात के इलाकों में नगर कोतवाली और कनखल थाने से फोर्स रवाना किया गया है। खुफिया विभाग के गुप्तचरों को भी हाई-अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
पढें, आचार्य बालकृष्ण के निकले 'दो बाप'
विज्ञापन
हरिद्वार में पुलिस ने संभाला मोर्चा
मुजफ्फरनगर में ताजा सांप्रदायिक हमलों की सूचना के बाद हरकत में आए पुलिस प्रशासन ने पूरे जनपद में हाई अलर्ट जारी कर दिया। सिटी और देहात के थाना क्षेत्रों में खासी चौकसी बरतने का फरमान जारी कर दिया गया है।
पढें, सुपर चोर, 15 मिनट में उडा लिए 6 लाख
मिश्रित आबादी वाले इलाकों में एहतियात बरती जा रही है। नगर कोतवाली और कनखल थाने से फोर्स आस-पास के देहात के इलाकों में भेजी गई है। दूसरी ओर यूपी से लगी जनपद की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है।
हाई अलर्ट जारी
पुलिस के द्वारा नारसन और चिड़ियापुर बार्डर से जनपद में आने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। खुफिया विभाग के गुप्तचरों से पल-पल की सूचनाएं ली जा रही हैं। अफवाहें फैलाने वाले तत्वों पर भी कड़ी नजर रखने के लिए कहा गया है।
पढें, गला रेतकर महिला की हत्या, स्टोर रूम में मिला शव
इसके साथ ही थानों की शांति कमेटियों के सदस्यों को भी अलर्ट कर दिया गया है। एसएसपी राजीव स्वरूप ने बताया कि जनपद में हाई अलर्ट जारी किया गया है। देहात में फोर्स भेजी जा रही है। खुफिया विभाग को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।