{"_id":"63130416232cd63954d75e2b00fd61c0","slug":"herbal-park-in-nepal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में बनाएंगे पतंजलि हर्बल पार्क: बालकृष्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में बनाएंगे पतंजलि हर्बल पार्क: बालकृष्ण
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 27 Feb 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिवसीय नेपाल प्रवास के बाद शुक्रवार को हरिद्वार लौटे आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि हरिद्वार की भांति नेपाल में भी पतंजलि फूड हर्बल पार्क का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
कहा कि इसके लिए नेपाल सरकार जमीन उपलब्ध कराएगी। आगामी महीनों में बाबा रामदेव नेपाल में चार दिवसीय योग शिविर लगाएंगे।
नेपाल में हुआ सम्मान
उन्होंने बताया कि नेपाल में उनके सम्मान में पांच किलोमीटर लंबी शोभायात्रा निकाली गई। महेंद्र नगर में महाकाली नदी के तट पर विशाल सभा भी आयोजित की गई।
आचार्य बालकृष्ण ने नेपाल को नशा मुक्त और रोग मुक्त बनाने के लिए अभियान की शुरुआत की। जड़ी-बूटी उद्यान स्थापित करने के लिए 17 दिवसीय जनजागरण यात्रा का शुभारंभ किया है।
विज्ञापन
रामदेव लगाएंगे शिविर
आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि नेपाल के प्रत्येक जिले में 500 स्थानों पर योग शिविर आयोजित कर लोगों को योग कराया जाएगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम में नेपाल सरकार के कई मंत्रियों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन