फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hemkund Sahib doors opened, hemkund sahib yatra 2022

Hemkund Sahib: जो बोले सो निहाल...के जयकारों के साथ खुले कपाट, पंच प्यारों की अगुवाई में 5000 श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

Sun, 22 May 2022 02:06 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 22 May 2022 02:06 PM IST
सार

कोरोना के दो साल बाद हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा शुरू हो गई है। एक दिन में पांच हजार तीर्थयात्रियों को ही हेमकुंड साहिब जाने की अनुमति दी जाएगी। गोविंदघाट में चिकित्सकों के परामर्श के बाद ही तीर्थयात्रियों को हेमकुंड साहिब जाने की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
Hemkund Sahib doors opened, hemkund sahib yatra 2022
हेमकुंड साहिब के कपाट खुले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जो बोले सो निहाल... के जयकारों के साथ श्री हेमकुंड साहिब के कपाट रविवार को सुबह दस बजे विधि विधान से खोल दिए गए। पंच प्यारों की अगुवाई में पांच हजार श्रद्धालु इस क्षण के साक्षी बने। करीब नौ बजे पंच प्यारों के अगुवाई में गुरुग्रंथ साहिब को दरबार साहिब में लाया गया। 

विज्ञापन


रविवार सुबह दस बजे पंच प्यारों की अगुवाई ने पांच हजार श्रद्धालुओं ने हेमकुंड साहिब में मत्था टेका। पवित्र सरोवर में श्रद्धालुओं ने स्न्नान किया। पंच प्यारों की अगुवाई में गोविंदघाट गुरुद्वारे से पांच हजार तीर्थयात्रियों का पहला जत्था शनिवार दोपहर घांघरिया पहुंचा था। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के साथ ही जिला प्रशासन की ओर से हेमकुंड साहिब, घांघरिया व अन्य यात्रा पड़ावों में सभी यात्रा तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन


हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की प्रक्रिया सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू हुई। गुरुग्रंथ साहिब को सचखंड से लाकर दरबार साहिब में रखा गया। इसके बाद सुबह 10 बजे सुखमणि का पाठ हुआ। इसके बाद हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। शबद कीर्तन के बाद दोपहर में 12:30 बजे हेमकुंड साहिब में इस साल की पहली अरदास होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को गोविंदघाट गुरुद्वारे में सुबह करीब नौ बजे पंजाब से पहुंचे बैंड की धुनों के साथ पंच प्यारों की अगुवाई में जो बोले सो निहाल के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने अलकनंदा के जल का आचमन किया गया। इसके बाद तीर्थयात्रियों का जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ। हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने यहां गुरुद्वारे में पंच प्यारों और तीर्थयात्रियों को दुपट्टा भेंट कर घांघरिया के लिए रवाना किया गया।

ये भी पढ़ें...Orange Alert:  पंजाब और पाकिस्तान के साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव, चार दिन तक भारी बारिश, पढ़ें मौसम अपडेट

हेमकुंड टस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि कोरोना के दो साल बाद हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा शुरू हो गई है। एक दिन में पांच हजार तीर्थयात्रियों को ही हेमकुंड साहिब जाने की अनुमति दी जाएगी। गोविंदघाट में चिकित्सकों के परामर्श के बाद ही तीर्थयात्रियों को हेमकुंड साहिब जाने की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed