फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Update, Punjab and Pakistan Cyclonic Circulation Effect, Heavy rain expected with strong thunderstorms for four days

Orange Alert: पंजाब और पाकिस्तान के साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव, चार दिन तक भारी बारिश, पढ़ें मौसम अपडेट

Sat, 21 May 2022 05:17 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 21 May 2022 05:17 PM IST
सार

मौसम विभाग ने मौसम बिगड़ने के अंदेशे के चलते 21 और 22 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया, जबकि 23 और 24 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी और पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ ही बिजली गिरने की संभावनाओं के मद्देनजर एडवाइजरी जारी की गई है।

विज्ञापन
Weather Update, Punjab and Pakistan Cyclonic Circulation Effect, Heavy rain expected with strong thunderstorms for four days
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और बंगाल की खाड़ी से आ रहीं नम हवाओं के साथ ही पंजाब और पाकिस्तान के कुछ क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव मौसम पर देखने को मिलेगा। मैदान से पहाड़ तक अगले चार दिनों तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ समेत राज्य के सभी जिलों में जोरदार बारिश के साथ ही ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने मौसम बिगड़ने के अंदेशे के चलते 21 और 22 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया, जबकि 23 और 24 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही बारिश के साथ पर्वतीय इलाकों में ओलावृष्टि व बिजली गिरने के साथ ही 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।
विज्ञापन


वहीं, मैैदानी इलाकों में 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, शनिवार से लेकर अगले चार दिनों तक मैैदान से लेकर पहाड़ तक तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...काम की खबर: अगर आप पीले राशन कार्ड धारक हैं तो ध्यान दें, जून से बदलने वाली है ये व्यवस्था, आदेश जारी

कुछ इलाकों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राज्य के मैदानी और पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ ही बिजली गिरने की संभावनाओं के मद्देनजर एडवाइजरी जारी की गई है। एडवाइजरी में कहा गया कि आंधी व बारिश से पेड़ों और कच्चे मकानों के भी गिरने की संभावना है। बारिश के चलते नदियों में बाढ़ आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed