{"_id":"7792ca73024463d98bd2e9b390e42f20","slug":"hemant-pandey-in-machli-jal-ki-rani-hai","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में की गई गलतियों से पांडेजी बने 'भंगेड़ी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में की गई गलतियों से पांडेजी बने 'भंगेड़ी'
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 10 Jun 2014 10:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी पर लोगों को वोट के लिए जागरूक करने के बाद अपने पांडे जी यानी हेमंत पांडे थोड़ा नशे में हैं।
विज्ञापन
उनका यह अंदाज 13 जून को रिलीज हो रही फिल्म ‘मछली जल की रानी है’ में देखने को मिलेगा।
गलतियों और हरकतों से लोगों को करेंगे लोटपोट
भांग के नशे में धुत्त पांडे जी अपनी गलतियों और हरकतों से लोगों को लोटपोट करेंगे। फिल्म में उनके साथ तनु वेड्स मनु और रांझणा फेम एक्ट्रेस स्वरा भास्कर नजर आएंगी।
हेमंत पांडे ने बताया कि ‘मछली जल की रानी है’ एक हॉरर फिल्म है। इसमें वे एक संदिग्ध व्यक्ति की भूमिका अदा कर रहे हैं। जो हर वक्त भांग के नशे में रहता है।
विज्ञापन
इसी दौरान वह कई बड़ी गलतियां कर जाता है, जिसके इर्द-गिर्द फिल्म की कहानी घूमती है। हेमंत की भूमिका संदिग्ध होने के साथ ही एक कॉमेडियन की भी है।
स्वरा भास्कर, मुरली शर्मा भी मुख्य भूमिका में
मेरे लिए यही नया था कि किस तरह मुझे नशे में एक संदिग्ध व्यक्ति रहते हुए कॉमेडी भी करनी है। हेमंत ने बताया कि फिल्म में अभिनेत्री स्वरा भास्कर के अलावा मुरली शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
हेमंत ने बताया कि आम तौर पर हॉरर फिल्मों में शूटिंग रात में होती है और अधिकांश दृश्य रात के दिखाए जाते हैं। जबकि इस फिल्म की 60 फीसदी शूटिंग दिन में की गई है।