फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hema malini will come for bjp election campaign

उत्तराखंड में बीजेपी को जिताने आएगी ‘बसंती’

Thu, 02 Feb 2017 07:34 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, सितारगंज
ब्यूरो / अमर उजाला, सितारगंज Updated Thu, 02 Feb 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
hema malini will come for bjp election campaign
हेमा मालिनी - फोटो : amar ujala

प्रदेश की वीवीआईपी विधानसभाओं में से एक सितारगंज सीट पर बीजेपी भी जीत को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है।

विज्ञापन


भाजपा के स्टार प्रचारक विजय बहुगुणा जहां इस सीट को जीतने के लिए क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं। वहीं, सुप्रसिद्ध अभिनेत्री और शोले फिल्म की ‘बसंती’ सांसद हेमा मालिनी भी सौरभ के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आ रही हैं। इसके अलावा केंद्र के कई मंत्री भी सौरभ का प्रचार करने पहुंचेंगे।

भाजपा 2012 में यहां से चुनाव जीती हुई थी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर विजय बहुगुणा मुख्यमंत्री बने तो भाजपा विधायक किरन मंडल ने उनके लिए सीट छोड़ दी और फिर बहुगुणा यहां से विधायक बने। तीन साल तक तो बहुगुणा के विधायक रहते यह सीट कांग्रेस की रही।
विज्ञापन


उसके बाद बहुगुणा भाजपा में चले गए और उनके पुत्र सौरभ बहुगुणा यहां से चुनाव की तैयारी में जुट गए। इस बार पूर्व सीएम बहुगुणा ने अपने बेटे सौरभ बहुगुणा को यहां से भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ने के लिए उतारा है और खुद प्रदेश में भाजपा को चुनाव जिताने के लिए स्टार प्रचारक के रूप में प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत 31 जनवरी से पूर्व सीएम ने इस सीट को जीतने के लिए क्षेत्र में डेरा डाल दिया है। विधानसभा संयोजक कमल जिंदल ने बताया कि बॉलीवुड की सुपरस्टार और भाजपा सांसद हेमा मालिनी सौरभ को चुनाव जिताने के लिए आगामी दस फरवरी को क्षेत्र के दौरे पर आने वाली हैं। केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा, लोकसभा सांसद भगत सिंह कोश्यारी समेत कई केंद्रीय मंत्री भी प्रचार करेंगे। इसके लिए भाजपाइयों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed