फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Helicopter Service will Start soon from Koti Colony near tehri Lake

उत्तराखंड: जौलीग्रांट एयरपोर्ट से टिहरी और श्रीनगर के लिए भी शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

Fri, 21 Feb 2020 05:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Feb 2020 05:04 PM IST
सार

  • नई टिहरी के कोटी कॉलोनी से जल्द शुरू होंगी हेलीकॉप्टर सेवाएं
  • नागरिक उड्डयन की टीम ने दौरा कर व्यवस्थाओं को पाया बेहतर

विज्ञापन
Uttarakhand: Helicopter Service will Start soon from Koti Colony near tehri Lake
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के टिहरी में चिन्यालीसौड़ और गौचर में हेलीकॉप्टर सेवा के सफल संचालन के उत्साहित सरकार अब दो और शहरों के लिए हेली सेवा शुरू करने जा रही है। नए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहे टिहरी झील के किनारे से भी मार्च के पहले सप्ताह से देहरादून और श्रीनगर गढ़वाल के लिए हेली सेवाएं शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कोटी कॉलोनी में तीन हेलीपैड से लेकर यात्रियों के बैठने के लिए कक्ष, शौचालय और पानी समेत अन्य सुविधाएं विकसित की जा चुकी हैं। नागरिक उड्डयन विभाग की टीम ने भी दौरा कर व्यवस्थाओं को बेहतर पाया है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की उड़ान योजना से छोटे-छोटे शहरों को भी हेलीकॉप्टर सेवाओं से जोड़ने की मुहिम शुरू हो गई है। अब टिहरी झील के पास कोटी कॉलोनी से हेली सेवाओं की शुरुआत होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जौलीग्रांट से होगी शुरू

नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक आशीष भटगाईं ने बताया कि जौलीग्रांट हवाई अड्डे से कोटी कॉलोनी और श्रीनगर के लिए हेली सेवाएं शुरू की जा रही हैं। इसके लिए विभाग की एक टीम कर्नल समीर के नेतृत्व में कोटी कॉलोनी पहुंची है।

 

कोटी को मानकों के अनुसार पाया है। सरकार ने यहां पर एक करोड़ 50 लाख की धनराशि से जून 2019 में तीन हेलीपैड और सड़क का निर्माण किया था। साथ ही अन्य सुविधाएं भी यहां जुटा दी हैं। टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि कोटी में हेली सेवा शुरू करने की सभी तैयारियां हो चुकी हैं। हेली सेवा शुरू होने से यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।

गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि  परिवहन पर्यटन एवं संस्कृति संसदीय समिति ने उन्हें यह आश्वासन दिया है। रावत समिति के सदस्य हैं। रावत के अनुसार, बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में संसदीय समिति की बैठक हुई। जिसमें उन्होंने उत्तराखंड से संबंधित पर्यटन, परिवहन एवं संस्कृति से जुड़ी योजनाओं को रखा।

उन्होंने समिति को सुझाव दिया कि प्रदेश में पंतनगर और पिथौरागढ़ एयरपोर्ट से नियमित हवाई सेवा होनी चाहिए। हवाई कनेक्टिविटी से प्रदेश के सीमांत जिले को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने रीजनल कनेक्टिविटी योजना के तहत गोचर और चिन्यालीसौड़ से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कराने के लिए केंद्रीय मंत्रालय को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed