फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   helicopter service start for hemkund sahib, says cm.

हेमकुंड के लिए बड़ी सौगात, शुरु होगी हेली सेवा

Tue, 26 May 2015 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली) Updated Tue, 26 May 2015 11:07 AM IST
विज्ञापन
helicopter service start for hemkund sahib, says cm.

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को गोविंदघाट पहुंचकर हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने गोविंदघाट गुरुद्वारे में मत्था टेका और  फिर अधिकारियों की बैठक ली। सीएम ने कहा कि हेमकुंड साहिब के लिए भी हेलीकाप्टर सेवा शुरू होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने यात्रा के मुख्य पड़ाव घांघरिया और हेमकुंड साहिब सरोवर का हवाई सर्वेक्षण भी किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के साथ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा, बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी और अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा भी थे। गोविंदघाट में उन्होंने सिंचाई, विद्युत, पेयजल, स्वास्थ्य, संचार के साथ ही पुलिस अधिकारियों की बैठक ली।  जिला प्रशासन को घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक छह किमी पैदल मार्ग के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि वह स्वयं हेमकुंड साहिब यात्रा की मॉनीटरिंग करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने हेमकुंड साहिब के लिए गोविंदघाट और जोशीमठ से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की बात कही। कहा कि जोशीमठ के रविग्राम में हेलीपैड है, तीर्थयात्री देहरादून से ही हेलीकॉप्टर से जोशीमठ या गोविंदघाट हेलीपैड पर पहुंच सकते हैं। अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा ने बताया कि हेमकुंड साहिब में हेलीपैड का निर्माण किया जा रहा है। यह आपदा के दौरान रेस्क्यू के काम में लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुआवजे को लेकर आपदा प्रभावितों ने सीएम को घेरा

helicopter service start for hemkund sahib, says cm.

 वर्ष 2013 के आपदा प्रभावित भ्यूंडार और पांडुकेश्वर की महिलाओं ने गोविंदघाट में मुख्यमंत्री हरीश रावत का घेराव किया। सीएम के गोविंदघाट पहुंचने से पहले ही यहां पांडुकेश्वर और भ्यूंडार के आपदा प्रभावित पहुंच गए। जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला गोविंदघाट गुरुद्वारे में पहुंचा, वहां आपदा प्रभावितों ने उन्हें घेर लिया।

प्रभावितों ने कहा कि आपदा के दो वर्ष बाद भी कई परिवारों को मुआवजे का भुगतान नहीं हो पाया है। भ्यूंडार गांव के प्रभावितों के बच्चों को पठन-पाठन के लिए विद्यालय उपलब्ध नहीं हो पाया है। गांव में स्वास्थ्य सेवा भी नहीं है।

पांडुकेश्वर के ग्रामीणों ने कहा कि अलकनंदा साइड जेपी कंपनी की ओर से बाढ़ सुरक्षा कार्य आधा-अधूरे छोड़ दिए गए हैं, जिससे गांव को खतरा हो सकता है। पांडुकेश्वर गांव के नीचे से अवैध खनन भी हो रहा है।

सीएम हरीश रावत ने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान पांडुकेश्वर गांव की प्रधान सतेश्वरी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य शकुंतला देवी, उमा मेहता, सरिता देवी, मीरा देवी और गुडुडी देवी आदि मौजूद थे।

हेमकुंड साहिब का छह किमी रास्ता बर्फीला

helicopter service start for hemkund sahib, says cm.
हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग पर घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक छह किमी का रास्ता बर्फीला है। यहां बर्फ को काटकर पैदल रास्ता बनाया गया है। करीब पचास मीटर हिस्से में बर्फ काटकर पैदल रास्ते का निर्माण शेष है।

गोविंदघाट से घांघरिया तक 13 किमी पैदल रास्ते में बिजली और पानी की सुविधा दुरुस्त कर दी गई है। गोविंदघाट में कार पार्किंग और घोड़ा पड़ाव का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।

गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि 31 मई को मुख्यमंत्री हरीश रावत गोविंदघाट से गुरु ग्रंथ साहिब के साथ यात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed