फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   helicopter service for kedarnath.

केदारनाथ धाम सुरक्षित पहुंचाएगी ये 'हवा-हवाई'

Tue, 28 Apr 2015 06:24 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 28 Apr 2015 06:24 PM IST
विज्ञापन
helicopter service for kedarnath.

केदारनाथ धाम के लिए 'हवाई टैक्सी' की सुविधा को डीजीसीए ने क्लियरेंस दे दी है। डीजीसीए की अनुमति के बाद अधिकतम बुधवार से धाम के लिए हेली टैक्सी की सेवा शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


उम्मीद है कि मंगलवार को भी कुछ कंपनियां सेवाएं शुरू कर देंगी। सरकार ने केदारनाथ के लिए सोनप्रयाग, फाटा, गुप्तकाशी से हेली टैक्सी का किराया 75 सौ रुपए से घटाकर सात हजार कर दिया है। इसके अलावा देहरादून से चार्टर हेलीकॉप्टर सेवाओं की अनुमति भी उड्डयन को दे दी गई है।
विज्ञापन


डीजीसीए (डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन) ने केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयार सुविधाओं का तकनीकी निरीक्षण कर लिया है। डीजीसीए हेलीपैड और हेलीकॉप्टरों के अलावा निर्धारित हवाई रूट पर अपनी अनुमति देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर कंपनी का अलग-अलग किराया

helicopter service for kedarnath.

राज्य सरकार के निर्मित सभी हेलीपैड डीजीसीए के निरीक्षण में फीट बैठे हैं।

डीजीसीए की क्लेयरेंस मिलने के बाद मंगलवार से उड़ाने शुरू हो जाएंगी, लेकिन सभी कंपनियां दो दिन के भीतर अपने सेवाएं संचालित करने के बारे में नागरिक उड्डयन विभाग को अवगत करवा दिया है।

इस बार आठ कंपनियां हेलीटैक्सी सेवा के लिए आई हैं, जिनके साढ़े सात हजार प्रस्तावित किराये को घटाकर सरकार ने अब सात हजार कर दिया है। हेली टैक्सी के अलावा चार्टर सेवाएं संचालित होंगी। इसके लिए हर कंपनी की अलग अलग दरें हैं।

केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा संचालित करने के लिए डीजीसीए की क्लेयरेंस राज्य सरकार को मिल गई है। कंपनियों को अवगत करवा दिया है। अधिकतम बुधवार तक सभी कंपनियां अपनी सेवाएं शुरू कर देंगी।
- राकेश शर्मा, अपर मुख्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed