फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Helicopter pilot will get accurate weather information Kedarghati Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand Weather: केदारनाथ में हेलीकॉप्टर पायलट को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी, डॉप्लर रडार लगाने की कवायद

Sat, 15 Apr 2023 11:22 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 15 Apr 2023 11:22 AM IST
सार

केदारघाटी में अचानक मौसम खराब हो जाता है। ऐसे में उड़ान भरने से पहले पायलट को मौसम की सही जानकारी नहीं होती है। इसके लिए आईएमडी के तकनीकी सहयोग से केदारघाटी में डॉप्लर रडार लगाने की कवायद चल रही है।

विज्ञापन
Helicopter pilot will get accurate weather information Kedarghati Uttarakhand news in hindi
केदारनाथ कपाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ हेली सेवा संचालन के लिए मौसम की सटीक जानकारी देने को डॉप्लर रडार लगाने की कवायद चल रही है। केदारघाटी में हेलीकॉप्टर हादसे रोकने के लिए भारतीय नागरिक विमान प्राधिकरण की पहल पर भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) और उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के बीच डॉप्लर रडार लगाने व तकनीकी सहयोग के लिए बातचीत चल रही है।

विज्ञापन

बीते वर्ष अक्तूबर में केदार घाटी में मौसम की खराब होने से एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना ग्रस्त हो गया था। जिसमें पायलट समेत सात श्रद्धालुओं की मौत हुई थी। केदारघाटी में अचानक मौसम खराब हो जाता है। ऐसे में उड़ान भरने से पहले पायलट को मौसम की सही जानकारी नहीं होती है। इसके लिए आईएमडी के तकनीकी सहयोग से केदारघाटी में डॉप्लर रडार लगाने की कवायद चल रही है।

विज्ञापन


क्रू मेंबर को मौसम की जानकारी दी जाएगी
हालांकि उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की ओर से केदारघाटी में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों के माध्यम से मौसम की लाइव जानकारी आपदा कंट्रोल को मिलेगी। जहां पर वायरलैस सिस्टम के माध्यम से पायलट और हेली कंपनियों के क्रू मेंबर को मौसम की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि छोटे डॉप्लर रडार लगने से हेली सेवा संचालित करने के लिए मौसम की सटीक जानकारी हेली कंपनियों को मिलेगी। जिससे मौसम खराब होने पर हेली सेवाओं का संचालन रोका जाएगा। जिससे किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सकेगा।

केदारघाटी में लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे

हेली सेवा संचालन के लिए मौसम की जानकारी देने के लिए यूकाडा की ओर से केदारघाटी में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। जिससे हेली कंपनियों को मौसम की जानकारी मिलेगी। डॉप्लर रडार और तकनीकी जानकारी के लिए आईएमडी के साथ बातचीत चल रही है। - दिलीप जावलकर, सचिव नागरिक उड्डयन

गुप्तकाशी से केदारनाथ तक नौ हेलीपैड पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

केदारनाथ यात्रा के लिए संचालित होने वाली हेलीकॉप्टर सेवा पर इस बार पैनी नजर रखी जाएगी। गुप्तकाशी से केदारनाथ तक प्रत्येक हेलीपैड के चारों तरफ नौ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों से हेलीपैड से लेकर यात्री वेटिंग रूम, टिकट काउंटर और हेलीकॉप्टर की मॉनीटरिंग की जाएगी। दूसरी ओर सोनप्रयाग से केदारनाथ तक भी 35 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यात्रा के दौरान टिकट ब्लैकमेलिंग, हेली कंपनी प्रबंधन की ओर से यात्रियों के साथ अभद्रता, टिकट के लिए घंटों से लेकर दिनों की इंतजारी जैसी शिकायतें मिलती रही हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पाखरो रेंज घोटाले में पूर्व डीएफओ किशनचंद और रेंजर के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट भेजी, लगे ये आरोप

ऐसे में इस बार, जिला प्रशासन अपने स्तर से हेलीकॉप्टर संचालन में किसी तरह की कसर नहीं रखना चाहता है। इसलिए प्रशासन की ओर से गुप्तकाशी, बडासू, मैखंडा, फाटा, शेरसी, सोनप्रयाग और केदारनाथ तक कुल नौ हेलीपैड पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। दूसरी तरफ यूकाडा की ओर से भी सभी हेलीपैड पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे जिनका कंट्रोल जिला प्रशासन और देहरादून कार्यालय से भी होगा। वहीं डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि प्रत्येक हेलीपैड और हेली कंपनी के कार्यालय को सीसीटीवी कैमरे से जोड़ा जा रहा है। इससे व्यवस्था के बेहतर संचालन में मदद मिलेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed