फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Helicopter landing

आचार संहिता के बाद भी यहां उतरा हेलीकॉप्टर, प्रशासन बेखबर

Fri, 10 Mar 2017 07:11 PM IST
आचार संहिता के बाद भी यहां उतरा हेलीकॉप्टर, प्रशासन बेखबर
आचार संहिता के बाद भी यहां उतरा हेलीकॉप्टर, प्रशासन बेखबर Updated Fri, 10 Mar 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
Helicopter landing
- फोटो : demo pic

उत्तराखंड में आचार संह‌िता के चलते हेलीकॉप्टर लें‌ड‌िंग की मंजूरी नहीं है। इसके बाद भी यहां पर हेलीकॉप्टर उतरा। ले‌क‌िन वह क‌िसका हेलीकॉप्टर था और उसमें कौन लोग थे इससे प्रशासन अभी भी बेखबर है।

विज्ञापन


चिन्यालीसौड़ स्थित निर्माणाधीन हवाई अड्डे पर शुक्रवार को दोपहर बाद एक हेलीकॉप्टर उतरा, लेकिन प्रशासन को इसकी  भनक तक नहीं लग पाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हेलीकॉप्टर कुछ देर वहां रुका और फिर देहरादून की ओर रवाना हो गया। 
विज्ञापन


लेकिन यह अभी तक सवाल बना हुआ है कि वह हेलीकॉप्टर चिन्यालीसौड़ अड्डे पर क्यों उतरा और उसमें बैठे लोग किस मकसद से यहां आए। निर्माणाधीन हवाई अड्डे का निर्माण कार्य देख रहे सिवा कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर घनश्याम सिंह ने बताया कि हेलीकॉप्टर कुछ देर वहां उतरा और उसमें से एक व्यक्ति ने उतरकर निर्माणाधीन हवाई अड्डे की फोटो खींची और इसके बाद हेलीकॉप्टर वहां से देहरादून की ओर रवाना हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर एसडीएम डुंडा सौरभ असवाल का कहना है कि उड्डयन विभाग से एक हेलीकॉप्टर के उतरने की अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र आया था, लेकिन आचार संहिता के चलते अनमुति नहीं दी गई। इसके बावजूद हेलीकॉप्टर उतरा है तो संबंधित कंपनी को नोटिस भेजा जायेगा, लेकिन हेलीकॉप्टर किस कंपनी का है वह नहीं बता पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed