{"_id":"67f6c188b8c7db95980cc2e7","slug":"heli-ticket-booking-is-there-any-loophole-in-the-system-as-soon-as-the-window-closed-fraudsters-called-dehradun-news-c-5-1-drn1031-661037-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेली टिकट बुकिंग : व्यवस्था में कोई छेद तो नहीं विंडो बंद होते ही ठगों का आया कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेली टिकट बुकिंग : व्यवस्था में कोई छेद तो नहीं विंडो बंद होते ही ठगों का आया कॉल
विज्ञापन
I
IIमंगलवार को बंगलूरू के अजय कुमार को फोन कर किया गया था टिकट देने का दावा
I
I
I
Iहेली टिकट बुकिंग में ठगी के लिए साइबर ठगों ने इस तरह का जाल बुना है कि उन्हें विंडो बंद होने का भी तत्काल पता चल गया। बंगलूरू के रहने वाले अजय कुमार को उस वक्त फोन आया जब वह ओटीपी का इंतजार कर रहे थे।
I
Iऐसे में इस बात से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है कि व्यवस्था में कोई छेद है, जिससे ठगों तक उन लोगों के नंबर पहुंच रहे हैं जो लोग टिकट बुकिंग की लाइन में लगे हैं। हालांकि, साइबर पुलिस के पास फिलहाल ऐसी कोई शिकायत नहीं है। मगर, अमर उजाला की ओर से मंगलवार को अजय कुमार को कॉल करने वाले नंबर से ही बात की गई थी। आमतौर पर साइबर ठग मई और जून में अधिक सक्रिय रहते हैं। उस वक्त तक यात्रा चालू हो जाती है। लोग इधर-उधर से टिकट बुकिंग का प्रयास करते हैं।
I
I
I
Iसोशल मीडिया और इंटरनेट पर तमाम विज्ञापनों को देखकर वहां मिले नंबरों पर बात करते हैं। मगर, मंगलवार को सामने आया यह मामला नया है। बंगलूरू के अजय कुमार ने बताया कि वह मंगलवार को दोपहर 12 बजे से ही टिकट बुकिंग का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने अपनी पूरी डिटेल फॉर्म में भर दी थी और ओटीपी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच पता चला कि विंडो बंद हो चुकी है और उनका टिकट बुक नहीं हो पाया है। ऐसे में चंद सेकेंड बाद ही उनके पास किसी का फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि मई में जिस तिथि का टिकट चाहिए, उसका ही उपलब्ध करा देंगे।
विज्ञापन
I
Iअजय कुमार को अपने साथ दो और लोगों को ले जाना था। ऐसे में उन्हें तीन टिकट चाहिए थे। उनसे इसके लिए 25 हजार रुपये की मांग की गई। इसके बाद इसी नंबर पर अमर उजाला की ओर से बात की गई थी। अब सवाल यह है कि क्या ठग उन लोगों पर भी नजर रख रहे हैं जो सीधे और सही वेबसाइट से टिकट बुक करना चाह रहे हैं? इसके लिए उन्होंने किस आधुनिक तकनीक का सहारा लिया, इस बात का पता भी जांच के बाद ही चल सकेगा।
I
I
I
Iहालांकि, साइबर थाना पुलिस कई दिनों से ऐसी वेबसाइट और सोशल मीडिया पर मौजूद विज्ञापनों की निगरानी कर रही है। मगर, अब तक ऐसी कोई शिकायत वहां नहीं पहुंची है। सीओ साइबर अंकुश मिश्रा ने बताया कि कई तरह के नंबरों की शिकायत आती है, इनकी जांच के बाद ही इन्हें बंद कराया जाता है। यदि ऐसी कोई शिकायत आएगी तो उसकी भी जांच की जाएगी।I