फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heli services for kedarnath and hemkund sahib may start soon 

चारधाम यात्रा 2019: केदारनाथ-हेमकुंड साहिब के लिए 15 मई से शुरू हो सकती हैं हेली सेवाएं

Mon, 13 May 2019 12:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 13 May 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
Heli services for kedarnath and hemkund sahib may start soon 
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

केदारनाथ और हेमकुंड साहिब हेली सेवाओं के लिए डीजीसीए की टीम अब 14 को हेलीपैडों में सुरक्षा मानकों की पड़ताल करेगी। सोमवार को प्रस्तावित टीम का दौरा टल गया है। इसकी वजह डीजीसीए अधिकारियों की चुनाव में ड्यूटी लगी होना बताया जा रहा हैं। ऐसे में केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए 15 मई से हेली सेवा प्रारंभ हो सकती हैं। 

विज्ञापन


नौ मई को कपाट खुलने के बाद केदारनाथ धाम की यात्रा का आगाज हो चुका है। बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को जल्द हेली सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने तीन दिन के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूरी करके किराए की दरें निर्धारित कर दी हैं। प्रदेश सरकार ने हेली सेवा शुरू करने से पहले तकनीकी और सुरक्षा मानकों की अनुमति के लिए डीजीसीए को हेलीपैडों का निरीक्षण करने के लिए पत्र भेजा था।
विज्ञापन


इस पर डीजीसीए ने 13 मई को निरीक्षण करने की तारीख तय की थी, लेकिन अधिकारियों के चुनाव ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण अब डीजीसीए की टीम 14 मई को हेलीपैडों पर जाकर सुरक्षा मानकों की पड़ताल करेगी। विशेषज्ञों की टीम सभी हेलीपैडों में उड़ान के मानकों के साथ ही हेलीकाप्टरों का तकनीकी जायजा भी लेगी। टीम ट्रायल के जरिए भी सुरक्षा मानकों को परखेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पायलटों की फिटनेस और लाइसेंस भी होंगे चेक

डीजीसीए की टीम हेली सेवा संचालन करने वाली कंपनियों के पायलटों की फिटनेस और लाइसेंस भी चेक करेगी। वहीं, हेलीपैडों में सुरक्षा मानक, संचार सेवाएं, उड़ान के लिए हेलीकाप्टरों की तकनीक का निरीक्षण करेगी। इसमें केदारनाथ के लिए नौ और हेमकुंड साहिब के लिए एक हेलीपैड का निरीक्षण होगा। डीजीसीए प्रत्येक हेलीपैड से उड़ान का ट्रायल भी लेगी। डीजीसीए की अनुमति के बाद ही 15 मई से हेली सेवा शुरू होने की संभावना है। 

डीजीसीए ने पहले 13 मई को हेलीपैडों का निरीक्षण करने का समय दिया था। कई अधिकारी चुनाव ड्यूटी में होने से अब डीजीसीए की टीम 14 मई को हेलीपैडों का निरीक्षण के लिए उत्तराखंड आएगी। एक दिन के भीतर ही निरीक्षण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 15 मई से केदारनाथ और हेमकुंड साहिब की हेली सेवा प्रारंभ हो सकती हैं।
 - दिलीप जावलकर, सचिव एवं सीईओ, यूकाडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed