फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Champawat By Election Live Update:  मुख्यमंत्री धामी ने किया जनता से विकास का वादा, कहा- मैं आपके हर सुख-दुख में खड़ा रहूंगा

Mon, 09 May 2022 04:03 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 09 May 2022 04:03 PM IST
खास बातें

उत्तराखंड में चंपावत उपचुनाव सियासी केंद्र बना हुआ है। आज पार्टी के तमाम दिग्गजों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नामांकन कराया। चंपावत में 31 मई को उपचुनाव होना है और तीन जून को नतीजा आएगा। सीएम के सामने कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को मैदान में उतारा है। बता दें, कि धामी को सीएम की कुर्सी पर बने रहने के लिए उपचुनाव जीतना जरूरी है। वह खटीमा से विधानसभा चुनाव हार गए थे। यहां पढ़ें नामांकन के पल-पल के अपडेट...

विज्ञापन
Champawat By Election Live Update:

लाइव अपडेट

03:23 PM, 09-May-2022

सीएम ने किया चंपावत के लोगों से विकास का वादा

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत की जनता से विकास का वादा किया। उन्होंने पहाड़ी में कहा कि 'मैं तुमर चेल छू तुमुल ख्याल रखना छ यांक लोग सब लोग की मदद करनान मैं तुमर हर सुख दुख में काम उन। तुमर धन्यवाद करनहन शब्द नहोनी। अब सब तुम्हारे हाथ में छ। इसी के साथ सीएम ने अपना संबोधन खत्म किया। इन पक्तियों में सीएम ने जनता से कहा कि मैं आप सब के साथ हूं। आप सभी अपना ख्याल रखें। मैं आपके सुख-दुख में खड़ा रहूंगा। अब सब आपके हाथ में है। इसी के साथ सीएम की जनसभा भी खत्म हुई। सीएम सहित पार्टी के सभी नेता सर्किट हाउस चले गए है। 

 
03:08 PM, 09-May-2022

सीएम धामी बोले - क्षेत्र की हर समस्या से वाकिफ

इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में कहा  था कि क्षेत्र की हर समस्या से वाकिफ हूं। शारदा सागर क्षेत्र में आने वाले सातों गांवों को जलभराव और जमीन संबंधी समस्या का जल्द ही निस्तारण किया जाएगा। रविवार को तराई नगरा गांव स्थित अपने आवास पर जन समस्याएं सुनते सीएम ने कहा था कि खटीमा की जनता के बल पर ही आज वह प्रदेश के मुखिया बने हैं। खटीमा के विकास कार्यों पर पूरी नजर बनी हुई है।
विज्ञापन
02:50 PM, 09-May-2022

जनता का किया आभार व्यक्त

सीएम धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो प्यार और आशीर्वाद मुझे जनता से मिला है वह अभूतपूर्व है। मुझे यकीन है कि आगे भी जनता से मुझे यह प्यार मिलता रहेगा। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हित में अहम फैसले ले रही है। जनता को इसका लाभ मिले इसके भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। 

02:42 PM, 09-May-2022

सीएम ने कहा- गोलज्यू सर्किट को किया जाएगा विकसित

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंपावत गुरु गोरखनाथ की भूमि है। उन्होंने बताया कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान कहा था कि वह चंपावत गुरु गोरखनाथ के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि गोलज्यू सर्किट को विकसित किया जाएगा। 
02:26 PM, 09-May-2022

चंपावत पिथौरागढ़ और मैदान को जोड़ने का काम करेगा : धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि चंपावत पिथौरागढ़ और मैदान को जोड़ने का काम करेगा। सीएम ने कहा कि जब मेरा परिवार डीडीहाट से खटीमा जाता था तो बीच में चंपावत पड़ता था। मेरी मां कहती थी कि चंपावत के लोग बहुत ही अच्छे हैं और व्यवहारिक होते हैं। विधायक कैलाश गहतोड़ी यह साबित किया है। उन्होंने कहा कि चंपावत के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोडूंगा।
02:19 PM, 09-May-2022

उपचुनाव में कांग्रेस हताश : मदन कौशिक

जनता को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि चंपावत के उपचुनाव में कांग्रेस हताश है। उनकी घबराहट से साफ लग रहा है कि कांग्रेस ने हार मान ली है। यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस इस कदर डरी हुई है कि उसने अपने दूसरे नंबर के प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। उपचुनाव में प्रदेश में नया इतिहास रचा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:07 PM, 09-May-2022

अलग अंदाज में दिखे सीएम धामी

चंपावत उपचुनाव के नामांकन से लेकर जनसभा तक सीएम पुष्कर सिंह धामी का आज अलग ही अंदाज नजर आया। सीएम धामी के साथ ही उनके समर्थकों का उत्साह भी हाई दिखा। रोड शो के जरिए जहां उन्होंने शक्ति प्रदर्शन किया, वहीं जनसभा में उमड़ी भीड़ देखकर वह गदगद नजर आए। उन्होंने जनता का आभार व्यक्त किया। 
 
02:00 PM, 09-May-2022

चंपावत की जनता विधायक नहीं सीएम चुनने जा रही : गणेश जोशी

जनसभा को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि चंपावत की जनता विधायक नहीं सीएम चुनने जा रही है। जोशी ने कहा कि मैंने सीएम धामी के सामने मसूरी से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उन्होंने गोलू देवता की पावन धरती को चुना। उन्होंने  कहा कि यह चुनाव उत्तराखंड के विकास का है।
01:39 PM, 09-May-2022

चंपावत के विकास के लिए सीएम धामी पर करें भरोसा: दुष्यंत गौतम

जनसभा में उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि चंपावत के विकास के लिए यहां के लोगों को सीएम पुष्कर सिंह धामी को जिताना होगा। कहा कि धामी प्रदेश के विकास के लिए बेहतर काम कर रहे हैं। वह इसी तरह यहां के विकास के लिए काम करते रहेंगे, लेकिन यहां की जनता को इस बार उनका साथ देना होगा। 
01:34 PM, 09-May-2022

सबसे अधिक वोटों के अंतर से उपचुनाव जीतने का रिकॉर्ड बहुगुणा के नाम

सबसे अधिक वोटों के अंतर से उपचुनाव जीतने का रिकॉर्ड मुख्यमंत्री के तौर पर विजय बहुगुणा का है। 2002 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने रामनगर विस से चुनाव  जीता था। उन्होंने भाजपा के राम सिंह को 9693 वोटों के अंतर से हराया था। 2007 में भाजपा की सरकार बनीं तो जनरल बीसी खंडूड़ी ने धुमाकोट से उपचुनाव लड़ा। खंडूड़ी के कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह नेगी को 14171 मतों के अंतर से हराया। 2012 में कांग्रेस सरकार के तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा सिंतारगंज विस सीट से उपचुनाव लड़े। भाजपा ने उनके खिलाफ प्रकाश पंत को मैदान में उतारा। बहुगुणा ने यह चुनाव 40154 वोटों के अंतर से जीता। 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धारचूला से उपचुनाव लड़ा। भाजपा ने उनकी टक्कर भानु दत्त को मैदान में उतारा। रावत  20600 वोटों के अंतर से चुनाव जीते।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed