फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heli service from Jolly Grant Airport to Tehri and Srinagar will start soon, Know fare

अच्छी खबर: जौलीग्रांट एयरपोर्ट से टिहरी और श्रीनगर के लिए जल्द शुरू होगी हेली सेवा, इतना होगा किराया 

Sun, 28 Jun 2020 12:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Jun 2020 12:30 AM IST
सार

  • जौलीग्रांट से टिहरी के लिए 2903 रुपये प्रति यात्री होगा किराया
  • उड़ान योजना के तहत पवन हंस एविएशन को मिली संचालन की अनुमति

विज्ञापन
Heli service from Jolly Grant Airport to Tehri and Srinagar will start soon, Know fare
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

केंद्र की उड़ान योजना के तहत जल्द ही टिहरी और श्रीनगर भी हेली सेवा से जुड़ जाएंगे। केंद्र ने पवन हंस एविएशन को संचालन की अनुमति दी है। जौलीग्रांट से टिहरी के लिए 2903 रुपये प्रति यात्री और जौलीग्रांट से टिहरी, श्रीनगर होते हुए गोचर का किराया लगभग 8700 रुपये होगा।      

विज्ञापन

 
प्रदेश में उड़ान योजना के तहत पिछले साल देहरादून से पिथौरागढ़, पंतनगर, चिन्यालीसौड़ और गोचर के लिए हेली सेवा शुरू की गई थी। योजना के दूसरे चरण में केंद्र ने टिहरी, श्रीनगर के लिए भी हेली सेवा के संचालन के अनुमति दे दी है। जौलीग्रांट से टिहरी-श्रीनगर-गोचर का रूट तय किया गया है। 

विज्ञापन

अभी हेली सेवा का समय तय नहीं हुआ

जौलीग्रांट से टिहरी का किराया 2903 रुपये, जौलीग्रांट से श्रीनगर 5800 रुपये और गोचर का किराया 8700 रुपये निर्धारित किया गया है। अभी तक हेली सेवा संचालन के लिए समय तय नहीं हुआ है।

उत्तराखंड सिविल एविएशन अथॉरिटी के सीईओ एवं सचिव दिलीप जावलकर का कहना है कि जल्द ही टिहरी और श्रीनगर के हेली सेवा शुरू होगी। इसके लिए पवन हंस की ओर से तैयारियां की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed