फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   heavy snowfall in garhwal

उत्तराखंड में बर्फबारी ने तोड़ा 33 सालों का रिकॉर्ड

Sat, 15 Feb 2014 10:14 PM IST
अमर उजाला, उत्तरकाशी
अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sat, 15 Feb 2014 10:14 PM IST
विज्ञापन
heavy snowfall in garhwal

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बर्फबारी ने 33 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। समुद्र सतह से 850 मीटर ऊंचाई पर बसे चिन्यालीसौड़ बाजार तक हिमपात हुआ। जिला मुख्यालय में चौदह साल बाद दो से तीन इंच बर्फ गिरी।

विज्ञापन


जिले में शुक्रवार से बारिश एवं बर्फबारी शुरू हो गए थी। शनिवार सुबह तक जिले के अधिकांश हिस्से बर्फबारी से लकदक हो गए थे। भटवाड़ी क्षेत्र में भी जमकर बर्फबारी हुई। हर्षिल घाटी में 2 से 3 फीट बर्फ पड़ी है।
विज्ञापन


200 गांव अलग-थलग
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फ के कारण 200 से अधिक गांव अलग-थलग पड़ गए हैं। यहां यातायात के साथ बिजली आपूर्ति एवं संचार सेवा ठप है।

डुंडा मुख्य बाजार में भी करीब 23 साल बाद बर्फ गिरी है। साथ गाजणा, नौगांव, पुरोला, बड़कोट, मोरी में भी जमकर बर्फ गिरी है। बड़कोट बाजार में नौ साल बाद एक से दो इंच बर्फबारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चकराता में तीन फीट बर्फबारी

heavy snowfall in garhwal

जौनसार बावर की ऊंची चोटियों पर लगातार तीसरे दिन भी बर्फबारी जारी रही। बर्फबारी से चकराता में बर्फ की मखमली चादर बिछ चुकी है। इस बार छावनी बाजार में तीन फीट तक बर्फबारी हुई है।

इसी के साथ ऊंचाई वाली चोटियों पर सात फीट तक बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के कारण पूरा क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में है। त्यूनी के अटाल गांव में 29 साल बाद बर्फबारी हुई है।

-7 डिग्री पहुंचा तापमान
शनिवार को चकराता का तापमान -7 डिग्री रिकार्ड किया गया। बर्फबारी से घरों की पाइप लाइनें तक जम चुकी हैं। बर्फबारी से लोग घरों में दुबके रहे।

विकासनगर का तापमान पांच डिग्री रिकार्ड किया गया। पूरा पछवादून कड़ाके की ठंड की चपेट में है। लोहारी, लोखंडी, कोटी कनासर, मुंडाली, खंडबा, देववन, बुधेर, मोल्टा, चांगशील समेत ऊंची चोटियों पर सात फीट तक बर्फबारी हुई है।

कई जगह माइनस में पहुंचा पारा

heavy snowfall in garhwal
प्रदेश में शनिवार दिन में साफ हो रहा मौसम शाम को फिर से बिगड़ गया है। राजधानी देहरादून में शाम को फिर बारिश हुई। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं

पढ़ें, ‘सरकार’ बनकर पहली बार पहुंचे हरीश रावत

बृहस्पतिवार से लगातार चल रही बारिश के बाद शनिवार को मौसम साफ हुआ था। राजधानी सहित मैदानी इलाकों में हल्की धूप भी खिली लेकिन शाम को अचानक मौसम ने पलटी खाई और गरज के साथ तेज बारिश शुरू हो गई।

माइनस में पहुंचा पारा
उत्तराखंड में कई जगह पारा माइनस में पहुंच गया। टिहरी में न्यूनतम तापमान -2.5, जबकि मुक्तेश्वर में -1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नैनीताल का तापमान शून्य में पहुंच गया।

मौसम विभाग ने दर्ज की भारी बारिश

heavy snowfall in garhwal

बीते 24 घंटे में पंतनगर में 89.4, मुक्तेश्वर में 68.6, जबकि टिहरी में 63 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। दून में 42.7, जबकि पहाड़ों की रानी मसूरी में 49 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

पढ़ें,ताशी-नुंग्शी ने फतह ‌किया 'माउंटेन आफ डेथ'

मसूरी का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। कुमाऊं में पिथौरागढ़, नैनीताल और अल्मोड़ा में मध्यम बारिश रिकार्ड की गई। इसका माप क्रमश: 39.6, 33 और 28 मिलीमीटर रहा।

पढ़ें, ‘सरकार’ बनकर पहली बार पहुंचे हरीश रावत

राज्य मौसम केंद्र की मानें तो आने वाले 24 घंटे में प्रदेश में कई स्थानों पर बादल छाए रहेंगे। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 18, जबकि न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

दुश्वारियां बढ़ीं, बर्फबारी से कई सड़कें बंद

heavy snowfall in garhwal

उत्तरकाशी में गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे, उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग सहित जिले की कई सड़कों पर बर्फबारी से आवागमन प्रभावित हुआ है।

पढ़ें, बदरीनाथ रावल के 'ब्रह्मचर्य' पर छिड़ी बहस

धरासू नालूपाणी में गंगोत्री हाईवे भूस्खलन से शुक्रवार से ही बंद है। सड़कों के बंद होने से जिले के गंगा एवं यमुनाघाटी के दर्जनों गांव अलग-थलग पड़ गए हैं। ऐसे में यदि जल्द सड़कें नहीं खुलती हैं तो गांव में रसद का संकट गहरा सकता है। बर्फबारी से कई गांवों में विद्युत आपूर्ति भी ठप पड़ गई है।

पढ़ें, हैंडसम दिखने के चक्कर में कहीं बन ना जाएं नपुंसक

चमोली में गोपेश्वर-ऊखीमठ, पोखरी-रुद्रप्रयाग, जोशीमठ-औली मार्ग और हनुमान चट्टी से ऊपर बदरीनाथ हाईवे बंद है। टिहरी जिले में चंबा-मसूरी, उत्तरकाशी-लंबगांव-प्रतापनगर, चंबा-नई टिहरी मोटर बंद है।

पढ़ें, कमजोर हो रही है उत्तराखंड की रीढ़

वहीं रुद्रप्रयाग के सिरोहबगड़ में बदरीनाथ हाईवे खुल गया है। हाईवे पर शुक्रवार रात मलबा आने से यह बंद हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed