फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   heavy snowfall in badri and kedarnath

देहरादून में गरज के साथ बरसे बदरा

Tue, 03 Feb 2015 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून, गढ़वाल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून, गढ़वाल Updated Tue, 03 Feb 2015 12:16 PM IST
विज्ञापन
heavy snowfall in badri and kedarnath

राजधानी देहरादून में मंगलवार को सुबह गरज के साथ झमाझम बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले सोमवार रात से ही दून व आसपास के इलाकों में बारिश हुई।

विज्ञापन


मंगलवार तड़के से ही आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। मौसम विभाग ने इस संबंध में पहले ही अलर्ट जारी किया था। इसके साथ ही पौड़ी में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा और बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि हुई। श्रीनगर गढ़वाल में सोमवार रात से हो रही बारिश के चलते सड़के लबालब हो गईं। नई टिहरी में भी देर रात हुई बारिश से ठंड में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


उधर कर्णप्रयाग में मंगलवार सुबह से जोरदार बारिश हो रही है। इसके साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों और बुग्यालों में बर्फबारी की सूचना है। हरिद्वार सुबह से आसमान में बादल छाए हैं और हल्की बूंदाबादी होने की खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में बदरीनाथ और केदारनाथ धाम समेत गढ़वाल की ऊंची चोटियों ने सोमवार को सफेद चादर ओढ़ ली। रविवार शाम से हो रही बर्फबारी से केदारनाथ धाम में दो फीट ताजा बर्फ जम गई है। सोमवार को भी धाम में दिनभर बर्फबारी होती रही।

हिमपात से पुनर्निर्माण कार्य प्रभावित हुए। केदारधाम में न्यूनतम -7 व अधिकतम तापमान 1 डिग्री रहा। हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण निचले क्षेत्रों में शीतलहर चल रही है।

चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दिनभर हिमपात हुआ। निचले क्षेत्रों में बारिश भी हुई। इससे तापमान में भारी गिरावट आई है। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, गौरसों बुयाल, लाल माटी कांचुलाखर्क, नंदा घुंघटी की चोटियों पर जमकर बर्फबारी हुई है। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री, यमुनोत्री, हर्षिल, धराली, मुखबा, जानकीचट्टी, खरसाली आदि क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।

निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। प्रदेश में मंगलवार को भी बारिश के आसार हैं। राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में अपेक्षाकृत भारी बारिश की आशंका है। प्रदेश के तीन जिलों उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में 10-30 सेंटीमीटर तक बर्फबारी की संभावना है।

पहाड़ पर अगले 24 घंटे बारिश

heavy snowfall in badri and kedarnath

प्रदेश में मंगलवार को तकरीबन सभी जगह वर्षा रह सकती है। पहाड़ पर खास तौर पर अगले 24 घंटे बारिश और बर्फबारी के नाम रहने वाले हैं। राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में अपेक्षाकृत भारी बारिश की आशंका है।

वर्षा का माप 30 से 50 मिलीमीटर तक रह सकता है। प्रदेश के तीन जिलों उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में 10-30 सेंटीमीटर तक बर्फ पड़ने की संभावना है। राज्य में मंगलवार को भी कई स्थानों पर बारिश रही। टिहरी और मुक्तेश्वर में 0.1 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। दून में भी कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई।

दून में सामान्य से अधिक रहा तापमान

heavy snowfall in badri and kedarnath

राजधानी देहरादून में सोमवार को सुबह बादलों के बाद दोपहर को धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद अधिकांश समय बादल छाए रहे। राजधानी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से क्रमश: दो और पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया। यह क्रमश: 22.7 और 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 88, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 44 रिकार्ड किया गया। राज्य मौसम केंद्र की मानें तो दून में मंगलवार को मौसम करवट ले सकता है। आने वाले 24 घंटे यहां गरज-बरस रह सकती है। बादल छाए रहेंगे। गरजन वाले बादल विकसित होने के पूरे आसार बने हुए हैं।  

मौसम केंद्र के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान में तकरीबन सात डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। दिन का पारा 16 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। यह 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed