फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy rains late night wreaked havoc in the area including

Dehradun News: तेज बारिश ने दूधली में बरपाया कहर

Sat, 24 Aug 2024 04:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Heavy rains late night wreaked havoc in the area including
देर रात की तेज बारिश ने दूधली सहित क्षेत्र में कहर बरपाया। पानी के तेज बहाव से संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। क्षेत्र के कई घरों में पानी घुस गया। आनन-फानन में बच्चों, महिलाओं को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। सुबह जब पानी उतरा तो मकानों में चारों तरफ कीचड़-मलबा भरा था। इसके अलावा गुच्चुपानी, मोहकमपुर, शिमला बाईपास, सेवलाकलां, लोअर नेहरूग्राम, गढ़ीकैंट, भोपालपानी, बिंदालपुल, चंद्रबनी, नालापानी, आमवाला तरला में भी जलभराव रहा।
विज्ञापन


दूधली के स्थानीय दुकानदार गंगा बहादुर ने बताया कि घरों के बगल से गुजर रहा नाला तेज बहाव में तटबंध तोड़कर बहने लगा। पानी सहित सारा मलबा लोगों के घरों में घुस गया। इससे घरेलू सामान खराब हो गया। प्रभावित महावीर प्रसाद कोठियाल और राजीव कोठियाल ने बताया कि इतनी तेजी से पानी आया कि बचने का मौका नहीं मिला। किसी तरह गर्भवती सहित अन्य महिलाओं और बच्चों को निकाला गया। पूरी रात जागकर ही कटी।
विज्ञापन






Iनिगम के कंट्रोल रूम में 18 शिकायतें आईंI



देर रात नगर निगम के आपदा कंट्रोल रूम में फोन की घंटी बजनी शुरू हो गई। रातभर में नगर निगम के पास करीब 18 शिकायतें पहुंची। गुच्चुपानी, मोहकमपुर, शिमला बाइपास, सेवला कला, लोअर नेहरूग्राम सहित कई जगह जलभराव की समस्या सामने आई। 18 में से 12 से ज्यादा शिकायतों का निस्तारण शाम तक कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iकिताबें हुईं खराब, दो दिन बाद है पेपरI

प्रभावित राजीव की बेटी रिया बी-फार्मा की पढ़ाई कर रही है। दो दिन बाद उसका पेपर है, जबकि किताबें और नोटबुक पानी में खराब हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed