फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   heavy rainfall in kedarghati

भारी बारिश से सहमी केदारघाटी, अलर्ट जारी

Sat, 09 Aug 2014 12:30 AM IST
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sat, 09 Aug 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
heavy rainfall in kedarghati

केदारघाटी में शुक्रवार देर शाम हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों को डरा दिया। प्रशासन ने मंदाकिनी घाटी के लोगों को बारिश में सतर्क रहने को कहा है।

विज्ञापन


जोशीमठ बैराज से पानी छोड़े जाने की मुनादी कराते हुए शहर में नदी किनारे बसे लोगों को अलर्ट किया गया है। हर रोज रात को हो रही भारी बारिश सड़क-मार्गों पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन


चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे कई स्थानों पर मलबा आने से फिर अवरुद्ध हो गया। हाईवे बंद होने से 30 तीर्थयात्री पैदल ही बदरीनाथ धाम पहुंच गए।

दो दिन से फंसे हैं 15 परिवार

heavy rainfall in kedarghati

उधर उत्तरकाशी जिले के कामर गांव के ऊपरी हिस्से में बुधवार की रात बादल फटने के बाद से कामर और जामक गांवों में दहशत बनी हुई है। अलग-थलग पड़ी छानियों तक संपर्क बहाल नहीं हो पाया है।

दो दिन से करीब 15 परिवार फंसे हुए हैं। इनके गांव लौटने के रास्ते पर पड़ने वाले गदेरे उफान पर हैं।

चमोली जिले के देवाल क्षेत्र में आपदा प्रभावित सिंलगी गांव के 35 परिवारों ने बृहस्पतिवार की रात घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थान पर एक साथ बिताई। देर रात तक हुई मूसलाधार बारिश से ग्रामीण दहशत में रहे। गांव में बिजली और पानी की सप्लाई ठप पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed