फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy rain warning for next 24 hours in uttarakhand

Alert! खतरे से खाली नहीं अगले 24 घंटे, इन जिलों में बहुत भारी बारिश की आशंका

Fri, 31 Aug 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 31 Aug 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain warning for next 24 hours in uttarakhand
rain in dehradun

प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, कुमाऊं क्षेत्र में ज्यादा बारिश हो सकती है। वहीं, एक और दो सितंबर को प्रदेश में बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है, जिसके चलते सतर्कता बरतने की सलाह दी हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हो सकती है। एक से तीन सितंबर तक प्रदेशभर में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। विशेषकर नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और दून में बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। भारी बारिश का अलर्ट जारी करने के साथ ही मौसम विभाग ने अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह भी दी है।
विज्ञापन


मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बहुत अधिक बारिश के अनुमान को देखते हुए अगले तीन दिन मैदानी क्षेत्र के निचले इलाकों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। इसको देखते हुए शासन को भी सतर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रातीगाड़ में पहाड़ी से गिरा बोल्डर

Heavy rain warning for next 24 hours in uttarakhand
landslide

थल-मुनस्यारी मार्ग पर रातीगाड़ में बुधवार शाम बारिश के दौरान पहाड़ी से एक विशाल बोल्डर गिर गया। बोल्डर को पोकलैंड और ब्रेकर मशीन से तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी उसे तोड़ा नहीं जा सका। बाद में बोल्डर को सड़क पर गड्ढा खोदकर उसमें डाला गया। अब लोनिवि की टीम पहाड़ी पर 40 मीटर सड़क काटने में जुट गई है।

बुधवार शाम से क्षेत्र में हो रही बारिश के बीच रातीगाड़ में पहाड़ी से विशाल बोल्डर गिर गया। बृहस्पतिवार सुबह से ही पोकलैंड एवं ब्रेकर मशीन से उसे तोड़ने और पहाड़ी से लुढ़काने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में बोल्डर को सड़क किनारे ही गड्ढा खोदकर उसमें गहराई तक नीचे डाल दिया। इससे सड़क को भी मजबूती मिल गई। दोपहर दो बजे बाद लोनिवि ने पहाड़ी काटकर 40 मीटर सड़क बनाने का कार्य शुरू किया। लोनिवि के जेई योगेश चौबे ने बताया कि यदि मौसम ठीक रहा तो शुक्रवार शाम तक पहाड़ी काटकर सड़क हल्के वाहनों के लिए खोल दी जाएगी। उधर, कक्कड़ सिंह बैंड पर ध्वस्त सड़क को बनाने का कार्य अभी शुरू नहीं किया जा सका है। रातीगाड़ में सड़क बनाने के बाद ही कक्कड़ सिंह बैंड में कार्य शुरू किया जाएगा।

 थल-मुनस्यारी सड़क बंद होने से तल्ला जोहार के क्वीटी और मडलकिया न्याय पंचायत के 24 ग्राम सभाओं के लोगों को भारी दिक्कत हो रही है। देकुना, मसूरीकांठा, होकरा, गोला, खोयम, डोर, बला, सैंणरांथी आदि गांवों को लोगों को सब्जी और जरूरी घरेलू सामान, इलाज आदि के लिए 30 किमी दूर सामा एवं बागेश्वर जाना पड़ रहा है। यदि सामा-कपकोट रोड बंद होती है तो ग्रामीणों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed