सावधान! पहाड़ी जिलों में भारी बारिश की आशंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के पहाड़ी जिलों में आज बुधवार को भारी बारिश की आशंका है। राज्य मौसम केंद्र ने विशेषत: चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में ऐसी आशंका जताई है।
राजधानी दून में भी बादल छाए रहेंगे। गरज संग बारिश के एक-दौर संभव हैं।
मंगलवार को भी बरसे बदरा
दून में मंगलवार को भी धूप और बादलों का खेल चला। सुबह के वक्त हल्की बारिश हुई। इसका माप 0.1 मिलीमीटर रिकार्ड किया गया। दोपहर बाद भी कुछ बाहरी इलाकों में बूंदाबांदी हुई।
कुछ समय बादल छाने के बाद एक बार फिर शाम के वक्त आसमान साफ हो गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 98, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 69 दर्ज किया गया।
कई जगहों पर बरसे बादल
राज्य में अन्य स्थानों पर भी बारिश हुई। टिहरी में इसका माप 0.3 मिलीमीटर रिकार्ड किया गया। राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो बुधवार को तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है।
अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।