फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   heavy rain in uttarakhand

उत्तराखंडः बारिश से ढहे कई मकान, रास्ते ब्लॉक

Fri, 08 Aug 2014 04:24 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 08 Aug 2014 04:24 PM IST
विज्ञापन
heavy rain in uttarakhand

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में झमाझम बरसे बादलों ने गल्जवाड़ी गांव में मुसीबत की बारिश की।

विज्ञापन


बुधवार देर रात हुई भारी बारिश से दौरान छह मकान ढह गए, जबकि कई घरों में मलबा घुस गया। गांव को जोड़ने वाले संतला देवी मार्ग और मसूरी बाईपास भी मलबे से अवरुद्ध हो गए।

रातभर ग्रामीण मुसीबतों से जूझते रहे, लेकिन प्रशासन ने सूचना के बावजूद राहत नहीं पहुंचाई। ग्रामीणों ने अपने स्तर से ही रास्ते खोले।

रात को बारिश के दौरान ‌खिसकी चट्टान

heavy rain in uttarakhand

उधर, राजपुर के काठ बंगला क्षेत्र में बस्ती में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। मुख्यमंत्री आवास और राजभवन से कुछ ही दूरी पर स्थित गल्जवाड़ी गांव में बुधवार रात बारिश के दौरान चट्टान खिसक गई।

इससे कई घरों पर बोल्डर गिर पड़े। ग्राम प्रधान लीला शर्मा ने बताया कि केबी गुरुंग, रुकी देवी, कुंती देवी, पूर्णिमा अधिकारी और रेशम राज के घर क्षतिग्रस्त हो गए।

कई अन्य घरों में भी पानी और मलबा भर गया। इसके अलावा गांव को शहर से जोड़ने वाले दोनों रास्ते भी अवरुद्ध हो गए। इससे लोग काम पर नहीं जा सके, वहीं बच्चे स्कूल नहीं पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा

heavy rain in uttarakhand

प्रधान लीला शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बुधवार रात से गुरुवार दोपहर तक कई बार सूचना दी गई।

लेकिन दोपहर तीन बजे तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। प्रधान ने बताया कि आखिर उन्होंने खुद जेसीबी मंगाकर रास्ते खुलवाए।

शर्मा ने कहा कि सीएम आवास और राजभवन के पास होने के बावजूद गांव के प्रति प्रशासन का ऐसा उदासीन रवैया है तो दूरदराज के गांवों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

वहीं काठ बंगला में राज किशोर, मदन लाल महतो, सोमप्रकाश अरोड़ा, शूरबीर सिंह नेगी का घर क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन

नदी किनारे बस्तियों में अटकी सांसें

heavy rain in uttarakhand

बुधवार रात की बारिश ने रिस्पना और बिंदाल नदियों के किनारे बसी बस्तियों में लोगों की सांसें अटकाए रखीं।

बारिश होते ही इन बस्तियों के लोगों ने अपने स्तर पर ही सुरक्षा के प्रयास शुरू कर दिए थे। बस्ती वाले लोग घर छोड़ ऊंचे स्थानों की ओर निकल गए। तड़के जलस्तर घटने के बाद ही वे घर लौटे।

जलभराव ने बढ़ाई मुसीबत
रात को हुई बारिश का असर बृहस्पतिवार सुबह राजधानी की सड़कों पर भी दिखा। प्रिंस चौक, गांधी रोड, कांवली रोड, पटेलनगर, आईएसबीटी, टर्नर रोड पर जलभराव ने लोगों की मुश्किल बढ़ाए रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed