फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   heavy rain in uttarakhand

उत्तराखंड में बरसात लाई तबाही, सड़कें बंद, पुल बहे

Thu, 17 Jul 2014 12:34 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी/देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी/देहरादून Updated Thu, 17 Jul 2014 12:34 PM IST
विज्ञापन
heavy rain in uttarakhand

मंगलवार रात हुई जोरदार बारिश से उत्तराखंड में कई सड़कें बंद हो गई हैं तो कई पुल बह गए हैं। गुरुवार को उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले में बादल छाए रहे। चमोली जिले में कई स्थानों में धूप खिली।

विज्ञापन


गंगोत्री और यमुनोत्री मार्ग पर वाहनों का आवागमन सुचारू हो गया है। लेकिन केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग खाट में मलबा आने से अवरुद्ध पड़ा है।

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग लामबगड़ में भूस्खलन से बाधित है। तड़के से ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कमेड़ा और घोलतीर के बीच ट्राला फंसने से यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


बुधवार को पिथौरागढ़-धारचूला नेशनल हाईवे दरियागाड़ के पास 10 घंटे, थल-मुनस्यारी रोड रातीगाड़, हरड़िया, गिनी बैंड के पास 12 घंटे, चंपावत में देवीधुरा पाटी मार्ग करीब आधा घंटे बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धारचूला तहसील के तेजम में बनाए गए अस्थायी पुल समेत दारमा, व्यास और मल्लाजोहार में भी कई पुल बह गए हैं। मुनस्यारी-मिलम पैदल मार्ग भी कई जगहों पर बह गया है।

सिल्ट आने से खोले गए बैराज के गेट

heavy rain in uttarakhand

टनकपुर में शारदा का जलस्तर बढ़ने से हनुमानगढ़ी का तटबंध बह गया। शारदा का जलस्तर 83552 क्यूसेक पहुंच गया है।

स्नानघाट की सुरक्षा दीवार और रैलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गए। तीनपानी में दुकानों एवं घरों में पानी घुस गया है।

गौला का जल स्तर बढ़ने पर सिल्ट आने से बैराज के गेट खोले गए हैं। वहीं ओखलकांडा के ल्वाड़ गांव में मकान के ढहने से चार मवेशी दब के मर गए।

यह सड़कें अभी भी बंद
जौलजीबी-मदकोट, तवाघाट-पांगला, देवलथल-कनालीछीना, नाचनी-भैंसकोट, गिनीबैंड-समकोट और जौलजीबी-डौड़ा।

हिमालयी क्षेत्र में सैलानियों के प्रवेश पर रोक

heavy rain in uttarakhand
भारी बारिश की चेतावनी के बाद एहतियात के तौर पर उच्च हिमालयी क्षेत्र में खाती गांव के आगे सैलानियों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

आपदा प्रबंधन के लिए उच्च हिमालयी क्षेत्र में ग्लेशियर रूटों को मुख्य केंद्र बनाया है।

इस रूट पर चौड़ा और खरकिया में रेस्क्यू टीमें तैनात की गई हैं। वायरलेस सेट लगा दिए हैं। सैटेलाइट फोन लगाने की तैयारी है।

मुसीबत बन सकती है भारी बारिश

heavy rain in uttarakhand

पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा में बुधवार को बारिश मुसीबत बन सकती है। यहां भारी वर्षा की आशंका है।

राज्य मौसम केंद्र ने प्रदेश के उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चमोली जनपदों में भी अपेक्षाकृत भारी बारिश की आशंका जताई है।

राजधानी दून में बादल छाए रहने की संभावना है। गरज संग बारिश के एक-दो दौर हो सकते हैं।

अधिकांश स्थानों पर हल्की वर्षा

heavy rain in uttarakhand

इससे पूर्व बुधवार दून में सुबह तक बारिश होती रही। सुबह साढ़े आठ बजे तक 5.6 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इसके पश्चात मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे तक 5.2 वर्षा दर्ज की गई।

दोपहर तक बादल छाए रहने के बाद शाम के वक्त हालांकि चटख धूप खिल गई। शाम को मौसम सुहाना हो गया।

प्रदेश में अन्य जगह भी बारिश का आलम रहा। अधिकांश स्थानों पर हल्की वर्षा रही। टिहरी में 8.4, जबकि मुक्तेश्वर में 0.6 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed