फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   heavy rain in uttarakhand

अगले 48 घंटे पड़ेंगे उत्तराखंड पर भारी

Sat, 19 Jul 2014 09:52 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 19 Jul 2014 09:52 AM IST
विज्ञापन
heavy rain in uttarakhand

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 19 जुलाई को नैनीताल, पौड़ी तथा अल्मोड़ा जिले में कहीं-कहीं 80 से 150 मिमी बरसात की संभावना जताई है।

विज्ञापन


हालांकि भारी बरसात की संभावना 25 प्रतिशत तक की ही है। करीब पचास प्रतिशत इस बात की संभावना भी है कि नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, हरिद्वार और पौड़ी जिले में भारी बरसात होगी।

मौसम विभाग ने पहाड़ी जिलों में सफर करने वालों को अतिरिक्त रूप से सचेत रहने और नदी-नालों से दूर रहने की सलाह भी दी है।

यहां हैं रास्‍ते बंद

heavy rain in uttarakhand

रुद्रप्रयाग- ऋषिकेश-केदारनाथ हाइवे बांसवाड़ा, डोलिया देवी मंदिर एवं सिरोबगड़ में मलबा आने से मार्ग बंद। ऊखीमठ-गोपेश्वर मोटर मार्ग ताला में बंद लैंचोली में आठ तीर्थ यात्री रुके।

सोनप्रयाग, गौरीकुंड, भीमबली एवं केदारनाथ में तीर्थयात्री नहीं। उत्तरकाशी- ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा नालूपानी, रेडुबासा, एल्गुगाड़, सुखीटॉप, लालडांग में मलबा आने से रास्ता बंद।

ऋषिकेश-यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग वाडिया के पास मलबा आने बंद। हनुमानचट्टी में 15 यात्री फंसे।

चमोली-ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के अलवा लामबगड़, पागलनाला, कंचननाला व सिरोबगड़ में मलबा आने से रास्ते बंद है।

पौड़ी गढ़वाल-42 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद

देहरादून-सहिया में नौ एवं चकराता में छह ग्रामीण मार्ग बंद

अल्मोड़ा-अल्मोड़ा-हल्द्धानी राष्ट्रीय राजमार्ग  गेठिया के पास बंद

नैनीताल-भुजान-बेतालघाट-गर्जिया मोटर मार्ग मलबा आने से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

ये मार्ग भी प्रभावित

heavy rain in uttarakhand

उधमसिंह नगर-तहसील गदरपुर में ग्राम बीसपुरी में 25 मकानों में पानी घुसा। सितारगंज के बैगुल डैम के पास 20 मकानों में पानी घुसा।
पिथौरागढ़ -कैलाश मानसरोवर यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। तवाघाट-कन्ज्योति-सोबला मोटर मार्ग, दारमा घाटी पैदल मार्ग सलेटा के पास,मुनस्यारी-मिलम मोटर मार्ग बंद है।
चंपावत-टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
टिहरी-कीर्तिनगर-सोराखाल मोटर मार्ग बंद
टिहरी-प्रतापनगर मोटर मार्ग बंद
पहले से तैयारी न करने से बढ़ी मुसीबत
-न डाप्लर रडार लगा, न आटोमेटिक वेदर स्टेशन बने
-केदारनाथ में ऊंचाई वाले इलाकों में पुलिस रख रहे हैं निगाह
-बरसात का सटीक अनुमान न होने से चेतावनी ने उलझाया

विज्ञापन

पूर्वानुमानों ने उलझाया

heavy rain in uttarakhand

मौसम पर निगाह रखने की तैयारी न करना अब महंगा पड़ रहा है। हाल यह है कि मौसम विभाग किसी स्थान विशेष का मौसम पूर्वानुमान जारी करने में खुद को विवश पा रहा है। ऐसे में मौसम विभाग की चेतावनी सरकार को और उलझा दे रही है।

हालांकि मौसम विभाग जिलों को स्थान में रखकर पूर्वानुमान जारी कर रहा है पर पहाड़ में हर घाटी के अलग मौसम है और बरसात का अंदाज भी अलग।

मुसीबत यह है कि चार धाम यात्रा का क्षेत्र खासा फैला हुआ है और इसमें गढ़वाल के करीब-करीब सभी जिले शामिल हैं। सभी जिलों में मौसम भी अलग-अलग है।

इस स्थिति से निपटने में मौसम विभाग तक खुद को असमर्थ पा रहा है। मौसम विभाग की शुक्रवार को जारी बुलेटिन में साफ ही कह दिया गया कि सटीक  अनुमान लगाने के लिए रडार की जरूरत होगी। वहीं हाल यह है कि प्रदेश में तीन डाप्लर रडार और दस ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन लगाने का प्रस्ताव लंबे समय से लटका पड़ा है।

कुमाऊं में भारी बारिश से भारी तबाही

heavy rain in uttarakhand

पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश कहर बनकर टूटी है। शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे कपकोट के डोटिला में उत्तर भारत हाइड्रो पावर कंपनी की चार दिन पहले ही शुरू हुई पांच मेगावाट की जल विद्युत परियोजना की सुरंग का एग्जिट प्वाइंट फट गया।

सुरंग से भारी मात्रा में निकले पानी और मलबे से कपकोट कर्मी मार्ग भी ध्वस्त हो गया। इससे कंपनी के एक ट्रक समेत कई वाहन जहां-तहां फंस गए।

इधर, सुरंग फटने की सूचना से आसपास के इलाकों में अफरातफरी मच गई। लोग घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए। पानी में दो लोग भी फंस गए। सूचना पर पहुंची प्रशासन की टीम ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। विधायक ललित फर्स्वाण ने एसडीएम को बिजली परियोजना की सुरंग फटने की घटना की तुरंत जांच के आदेश दिए हैं।

कहां कितनी बारिश मिमी में
नैनीताल 320.12
चंपावत 72
टनकपुर 129
लोहाघाट 155

कैसा रहेगा चारधाम का मौसम

heavy rain in uttarakhand

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर में मूसलाधार बारिश हो सकती है। उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी में भी गरज संग तेज बौछारें पड़ सकती हैं। दून में बारिश सामान्य रहेगी। वहीं 20 जुलाई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, अल्मोड़ा और पौड़ी में भारी बारिश की संभावना है।

बदरीनाथ : बादल छाए रहेंगे मध्यम 20 से 40 मिलीमीटर बारिश
हेमकुंड साहिब : मध्यम 20 से 40 मिलीमीटर बारिश होगी।
केदारनाथ : बादल छाए रहेंगे 20 से 40 मिलीमीटर बारिश
गंगोत्री और यमुनोत्री: बादलों का डेरा 20 से 40 मिलीमीटर बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed