{"_id":"344d59fbd596e7317848b12c1dd6b3fc","slug":"heavy-rain-creates-problem-in-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी जिलों में बारिश ला सकती है मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी जिलों में बारिश ला सकती है मुसीबत
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 14 Aug 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बारिश मुसीबत खड़ी कर सकती है। राज्य मौसम केंद्र ने गुरुवार को दून समेत उत्तरकाशी, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ में अपेक्षाकृत भारी बारिश की आशंका जताई है।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर लगातार दो घंटे झमाझम बारिश
उधर, राजधानी देहरादून में बुधवार दोपहर लगातार दो घंटे झमाझम वर्षा रही। शाम साढ़े पांच बजे तक इसका माप 14.4 मिलीमीटर रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले राजधानी में लगभग पूरा समय बादल छाए रहे।
विज्ञापन
दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे आकाश में काले बादल घुमड़ और पौने दो बजे के आस-पास इन्होंने बरसना शुरू कर दिया। शाम तकरीबन सवा चार बजे तक बारिश का यह सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
इससे जहां मौसम खुशगवार हुआ, नालियों, सड़कों पर जलभराव से लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 94, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 86 दर्ज किया गया।
राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो दून में गुरुवार को भी कहीं हल्की से मध्यम वर्षा को कहीं गरज संग बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।