{"_id":"63013d4a7f3e4301b31b3a2a","slug":"heavy-rain-caused-huge-destruction-in-maldevta-area-city-news-drn420439098","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिवृष्टि से मालदेवता क्षेत्र में भारी तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिवृष्टि से मालदेवता क्षेत्र में भारी तबाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालदेवता क्षेत्र में अतिवृष्टि से कई गांवों में भारी तबाही मची है। कई मकान मलबे में दब गए। जगह-जगह रास्ते टूटने से आवाजाही भी बाधित हो गई। इस दौरान कई लोग घायल और लापता हो गए। कई लोगों को राहत बचाव दल ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। जबकि एक ही परिवार के तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एयर लिफ्ट कराया। तबाही के कारण अभी भी दून के सात लोग लापता हैं, जिनकी खोजबीन जारी है। उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर लोगों का हाल जाना। उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार देर रात हुई अतिवृष्टि से मालदेवता, सरखेत, तिमली, मानसिंहवाला, भैंसवाड़ा, सेरकी, छमरोली आदि स्थानों पर भारी तबाही मची। शनिवार सुबह कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व जिलाधिकारी सोनिका ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। रास्ते बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण लोग घायलों को अस्पताल नहीं ले जा पाए। जिससे पूरी रात घायल तड़पते रहे। सुबह करीब 11 बजे राहत-बचाव दल ने सरखेत से तीन घायलों को एयरलिफ्ट करवाकर मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया। दौरे के दौरान रास्ते में नीचे उतरते समय जिलाधिकारी के हाथ में भी हल्की चोट लग गई। आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए एसडीआरएफ, पुलिस, जिला प्रशासन की टीम के साथ सेना के जवान भी जुटे रहे। इस दौरान स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा बिष्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, एडीएम केके मिश्रा, डॉ. एसके बरनवाल, एसपी सिटी सरिता डोबाल, एसपी देहात कमलेश उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगण आदि मौजूद रहे।
- प्रभावित क्षेत्र में की राशन की व्यवस्था -
जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में राशन, बर्तन, दूध, पलंग, बिस्तर, कपड़े, स्ट्रेचर, गैस सिलेंडर आदि सामग्री भेजी है। साथ ही जिले के सीमावर्ती गांव से सटे कुमाल्डा (टिहरी गढ़वाल) में प्रभावितों के लिए भोजन के लगभग 300 पैकेट भिजवाए गए हैं।
विज्ञापन
- 28 पशु मरे, रिजॉर्ट के छह टैंट बहे -
भारी बारिश के चलते मालदेवता में स्थित फारवेनियन रिजॉर्ट में छह टैंट बह गए। सरखेत में 25 मकान, प्राथमिक विद्यालय भवन और छह दुकानें क्षतिग्रस्त हुईं। इस दौरान कुल 28 पशुओं की हानि हुई है। जिनमें ग्राम छमरोली-सरखेत मेें नौ गाय, एक भैंस, चार बछड़े, 10 बकरी, भैंसवाड़ में तीन गाय, एक बछड़े की मृत्यु हुई।
- 1270.20 लाख रुपये के नुकसान का आकलन -
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कृषि भूमि कटाव, जल भराव, पुस्ता क्षतिग्रस्त, विद्युत लाइन, पेयजल लाइन आदि क्षतिग्रस्त हुई हैं। जिनकी कुल अनुमानित लागत 1270.20 लाख आंकी गई है। इसके बढ़ने की संभावना है। तहसील स्तर पर प्रशासन की टीमें नुकसान का जायजा ले रही हैं।
- सरखेत में आई आपदा के बाद लापता हुए लोगों की सूची -
1- अनिता राणा (38) पत्नी राजेंद्र राणा निवासी जैत्वाड़ी टिहरी गढ़वाल
2- राजेंद्र सिंह राणा (40) पुत्र रंजीत सिंह राणा निवासी जैत्वाड़ी टिहरी गढ़वाल
3- जगमोहन (28) पुत्र बचन सिंह निवासी सरखेत तिमली मानसिंह
4- सुरेंद्र सिंह पुत्र बीर सिंह निवासी जैत्वाड़ी टिहरी गढ़वाल
5- विशाल पुत्र रमेश सिंह कैंतूरा निवासी सरखेत तिमली मानसिंह मजला
6- दीपक रावत (27) निवासी सौड़ा सरौली
7- गीताराम जोशी (60) निवासी सौड़ा सरौली
- सरखेत में आई आपदा के कारण हुए घायलों की सूची -
- दिनेश (39) और उनकी पत्नी सुनीता (36) व माता सोनदेई (60) निवासी सरखेत। तीनों को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।