फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   heavy rain and snowfall in uttarakhand.

उत्तराखंड: भारी बारिश, बर्फबारी से कांपा पहाड़

Mon, 02 Mar 2015 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 02 Mar 2015 09:57 AM IST
विज्ञापन
heavy rain and snowfall in uttarakhand.

राज्य मौसम केंद्र की ओर से 1 से 3 मार्च तक पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी सही साबित हुई। सोमवार को तड़के से ही राजधानी देहरादून में जोरदार बारिश को दौर जारी रहा। इससे पहले रविवार को भी दून में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। रविवार को पूरे उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह बिगड़ा रहा।

विज्ञापन


गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में पहाड़ों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में रुक-रुक बारिश हुई। दिनभर घने बादल छाए रहे। बारिश-बर्फबारी के चलते जाती हुई ठंड एक बार फिर लौट आई है। दून, हरिद्वार समेत कई स्थानों पर पारा 10 डिग्री तक लुढ़क गया।
विज्ञापन


बारिश से गेहूं और रबी की अन्य फसलों को खासा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

भारी बारिश-बर्फबारी की आशंका के चलते गढ़वाल मंडल के चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग और कुमाऊं के सभी पर्वतीय जिलों में सतर्कता बरती जा रही है। केदारनाथ में जमकर बर्फबारी हुई। रविवार को दो फीट से अधिक बर्फ गिरी। सुबह से ही मौसम खराब होने से केदारनाथ में पुनर्निर्माण के कार्य भी ठप रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिगड़ा मौसम, 10 डिग्री तक लुढ़का पारा

heavy rain and snowfall in uttarakhand.

विकासनगर के पास जौनसार बावर की ऊंची चोटियों पर भी रुक-रुककर बर्फबारी का दौर जारी है। लोखंडी, देववन, मुंडाली, मोइला टॉप, कोटी, कनासर, खादर की चोटियां बर्फ से लकदक हो गई हैं।

मसूरी में दिन भर बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

पिथौरागढ़ में चोटियों पर बर्फबारी हुई। कैलास मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग बर्फ से पट गया है। अल्मोड़ा, चंपावत और बागेश्वर के अलावा तराई-भाबर में भी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

नैनीताल में भी सुबह से हो रही बारिश ने तापमान लुढ़का दिया। यहां अधिकतम तापमान 9.0 और न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed