फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   heavy rain alert in uttarakhand's 8 district.

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, आठ जिलों में अलर्ट

Fri, 17 Jul 2015 03:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 17 Jul 2015 03:15 AM IST
विज्ञापन
heavy rain alert in uttarakhand's 8 district.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बारिश का सिलसिला बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। प्रदेश में कई जगहों पर भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अब राजधानी देहरादून सहित प्रदेश में आठ जिलों में 36 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह से ही कई जगहों पर बारिश शुरू हो गई। हालांकि फिलहाल कहीं भी बारिश का आंकड़ा 100 मिमी से ऊपर नहीं पहुंचा। मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि प्रदेश में अभी आगामी 36 घंटे भारी बारिश की चेतावनी है।
विज्ञापन


कहा कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का ज्यादा असर रहेगा। कई जगहों पर मध्यम या इससे ऊपर बारिश होने की संभावना है। लिहाजा प्रदेशभर में ही अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चारधाम यात्रा पर जा रहे हैं तो जरा संभलकर

heavy rain alert in uttarakhand's 8 district.

केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब जाने की योजना बना रहे यात्रियों को फिलहाल भारी बारिश की आशंका के चलते संभलकर जाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन सभी तीर्थस्थलों पर भारी बारिश की आशंका के चलते फिलहाल एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

बचकर रहें नदियों वाले रास्तों से
सूखी रहने वाली नदियों में बरसात के मौसम में अचानक बाढ़ आ सकती है। चूंकि पहाड़ से मैदान की ओर नदी का रुख ढलान पर होता है, इसलिए पानी की रफ्तार भी अधिक होती है। मौसम की चेतावनी जारी हुई हो, तो इस तरह का रिस्क कतई न लें। कई बार मैदानी इलाकों में नदी सूखी होती है और पहाड़ में बारिश होने से अचानक पानी आ जाता है। जैसे ही पानी आता है तो दूर से हल्की धूल उठने के साथ ही आवाज सुनाई देती है।
-डॉ. राजेंद्र डोभाल, महानिदेशक, उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed