{"_id":"5921b45b4f1c1b3c6a535df8","slug":"heavy-rain-alert-in-uttarakhand-in-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार को प्रदेश के इन हिस्सों मे हो सकती है तेज बारिश, रहे सतर्क ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार को प्रदेश के इन हिस्सों मे हो सकती है तेज बारिश, रहे सतर्क
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
Updated Sun, 21 May 2017 09:08 PM IST
विज्ञापन
heavy rain
- फोटो : AmarUjala
सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में ज्यादा तेज बारिश हो सकती है। राजधानी समेत आसपास के इलाकों में भी बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धूप छाई रही। दोपहर बाद हल्के बादल छाने से धूप से मामूली राहत मिली। हालांकि गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किए रखा।
विज्ञापन
शाम को तेज हवाओं और बूंदा-बांदी के चलते लोगों को कुछ राहत मिली। रात को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
राजधानी समेत लगभग सभी क्षेत्रों में बारिश भी होगी। चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुककर तेज बारिश हो सकती है।