फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   heavy rain alert in uttarakhand.

चेतावनी: अगले 36 घंटे उत्तराखंड के लिए होंगे भारी

Wed, 08 Jul 2015 08:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 08 Jul 2015 08:15 AM IST
विज्ञापन
heavy rain alert in uttarakhand.

उत्तराखंड में सोमवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश तेज हुई तो कुछ जगहों पर सिर्फ बूंदाबांदी हुई। बारिश के कारण जंगलचट्टी में मार्ग अवरुद्ध होने से केदारनाथ यात्रा जहां तीसरे दिन भी ठप रही वहीं बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जाने वाले यात्रियों की संख्या में कमी दर्ज की गई।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने मंगलवार को 36 घंटों के लिए छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। चारधाम यात्रा मार्गों पर अभी अपेक्षाकृत भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन


भारी बारिश के पूर्वानुमान और पैदल रास्ते के जंगलचट्टी में अवरुद्ध होने से तीसरे दिन भी बाबा केदार की पैदल यात्रा नहीं हो पाई। जंगलचट्टी में पहाड़ी से पत्थरों के गिरने के सिलसिला बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा नहीं चलने से तीर्थयात्रियों को सोनप्रयाग में ही ठहरना पड़ा। यात्रा के बाधित होने से गौरीकुंड समेत कई पड़ावों पर भी सन्नाटा पसरा है। वहीं अलर्ट के बावजूद मंगलवार को बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब की यात्रा जारी रही। हालांकि यात्रियों की संख्या में कमी आई है।

बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब दिनभर कोहरे से ढका रहा। बदरीनाथ में शाम पांच बजे से हल्की बारिश शुरू हुई जो करीब एक घंटे तक ही चली। हेमकुंड साहिब में दिनभर बारिश नहीं हुई। हालांकि घांघरिया में दोपहर बाद से रिमझिम बारिश शुरू हुई।

देख‌िए, इन जगहों पर भारी बारिश की आशंका

heavy rain alert in uttarakhand.

मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि बुधवार को प्रदेश में खासकर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में 36 घंटे तक भारी बारिश की आशंका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के बाकी जिलों में भी बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

राजधानी में सुबह से ही बादल छाए रहेंगे, जबकि कुछ जगहों पर मध्यम बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में 11 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा के मुताबिक इन जगहों पर आगामी 11 जुलाई तक अपेक्षाकृत भारी (35.6-64.4 मिमी) बारिश हो सकती है। लिहाजा, यात्रियों को फिलहाल सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। भूस्खलन वाले इलाकों से दूर रहने की जरूरत है।

कहां कितनी बारिश (मिमी में)
कहां कितनी बारिश (मिमी में)
देवप्रयाग : 54.8
रुद्रप्रयाग : 19.8
जोशीमठ : 5.2
नंदकेसरी : 19.6
कर्णप्रयाग : 4.4
उत्तरकाशी : 5.6
बद्रीनाथ : 9.2
कोटेश्वर : 21.2
ऋषिकेश : 43.2
देहरादून : 32.4
श्रीनगर : 21.6
गंगानगर : 7.9
हरिद्वार : 21
मसूरी : 2
बनबसा : 114
हल्द्वानी : 40
मुकतेश्वर : 17
टिहरी : 24

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed