फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   heavy rain alert in uttarakhand for two days.

उत्तराखंडः भारी बारिश का अलर्ट, हो सकती है अनहोनी

Sun, 05 Jul 2015 05:28 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 05 Jul 2015 05:28 PM IST
विज्ञापन
heavy rain alert in uttarakhand for two days.

पांच जुलाई की शाम से भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर उत्तराखंड की सरकारी मशीनरी हरकत में दिखी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जिलाधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्ग का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। मौसम विभाग ने पांच व छह जुलाई को चार धाम यात्रा मार्गों और कुमाऊं के कुछ जिलों में अपेक्षाकृत भारी से भारी बारिश की आशंका जताई है।

सात व आठ जुलाई को भी अपेक्षाकृत भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने भूस्खलन के लिहाज से संवेदनशील स्थानों को चिह्नित करने, डीएम चमोली को अगले तीन दिन तक जोशीमठ में कैंप करने और हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर के डीएम को नदियों के जलस्तर पर निगाह रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) ने जलविद्युत गृहों में अलर्ट जारी कर दिया है। क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि क्षमता से अधिक सिल्ट बढ़ते ही टरबाइनों को रोक दिया जाए। जलस्तर बढ़ने की आशंका से नदियों के किनारे नहीं जाने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चमोली के डीएम अशोक कुमार ने आपदा प्रबंधन विभाग को आईटीबीपी और सेना के साथ सामंजस्य बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। अतिसंवेदनशील रुद्रप्रयाग जिले में प्रशासन ने विभागीय अधिकारियों को कार्यालय में तैनात रहने के निर्देश दिए हैं। ताकि किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

केदारनाथ यात्रा ‌बाधित जंगल चट्टी के पास आया मलबा

heavy rain alert in uttarakhand for two days.

रविवार सुबह केदारनाथ यात्रा एक बार फिर बाधित हो गई। यात्रा मार्ग पर जंगल चट्टी के पास मलबा आने के कारण यात्रियों को सोनप्रयाग में ही रोक दिया गया है।

चारधाम यात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह
मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि प्रदेश में रविवार को दिन में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पांच जुलाई की शाम से 48 घंटे तक विशेषकर चमोली, बागेश्वर, नैनीताल व पिथौरागढ़ में अपेक्षाकृत भारी से भारी बारिश (40 से 80 मिमी तक) बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने भूस्खलन के खतरे को भांपते हुए चारधाम यात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के अलावा श्री हेमकुंड साहिब में भी बारिश का असर देखने को मिलेगा।

भारी बारिश की चेतावनी पर छुट्टी रद्द
उत्तराखंड में पांच जुलाई की शाम से 48 घंटे तक भारी बारिश की मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के बाद जिलाधिकारी रघुनाथ रमन ने जिलेभर के सभी एसडीएम, तहसीलदारों सहित राजस्व विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण कर्मचारियों को तैनाती स्थल नहीं छोड़ने का आदेश दिया है।

इन विभागों के अधिकारी और कर्मचारी रविवार को भी दफ्तरों से जुड़े रहेंगे। डीएम के व्यक्तिगत सचिव गिरीश पांडे ने बताया कि सभी लोग जिला आपदा कंट्रोल रूम के नंबर 2726066 एवं टोल फ्री नंबर 1077 के संपर्क में रहेंगे। यह लोग तहसील के कंट्रोल रूम से भी जुड़े रहेंगे।

तहसील सदर के 2653514, ऋषिकेश के 2436212, डोईवाला के 2695888, मसूरी के 2632681, विकासनगर के 250200 और 253060, कालसी के 276011, चकराता के 272549 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। गंगा के जल स्तर के लिए 2745882, सिंचाई बाढ़ नियंत्रण कक्ष (डाक पत्थर यमुना एवं इच्छाडी टोंस के लिए) 2531489 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed