फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy hailstorm in Tyuni, twigs along with fruits broke

Dehradun News: त्यूणी में भारी ओलावृष्टि, फलों के साथ टहनियां टूटीं

Mon, 26 May 2025 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Heavy hailstorm in Tyuni, twigs along with fruits broke
पछवादून और जौनसार बावर में जमकर बारिश हुई। त्यूणी में भारी ओलावृष्टि से सेब के बगीचे पूरी तरह बरबाद हो गए। फलों के साथ पड़ों की टहनियां भी गिर गईं। मौसम की मार से बागवानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। रविवार की सुबह त्यूणी के आराकोट, मौंडा, बलावट, चिवां, जागटा, थापली में जमकर ओलावृष्टि हुई। इससे सेब, खुबानी, नाशपाती, आडू, प्लम को काफी क्षति पहुंची है। ओलावृष्टि इतनी भयंकर थी कि फलों के साथ पौधों की टहनियां भी टूटकर जमीन पर गिर गईं। बारिश से आम और लीची को भी नुकसान हुआ है। इन दिनों आम और लीची पर लगे फलों को गिरने से रोकने के लिए लोगों ने छिड़काव किया था। बारिश में यह सब धुल जाएगा। इसका असर फलों पर नहीं पड़ेगा। क्षेत्र के बागवान अरविंद चौहान, बिट्टू चौहान, चैन सिंह राणा, शूरवीर सिंह चौहान, कल्याण सिंह चौहान, नारायण सिंह चौहान, भगत सिंह चौहान ने बताया कि कुछ दिन पहले भी ओलावृष्टि से फलों को नुकसान पहुंचा था। जो कुछ बचा था उसे रविवार की ओलावृष्टि ने बरबाद कर दिया। कहा कि कई बागवान कर्ज लेकर खेती किए थे। अब उनके सामने आर्थिक तंगी की चिंता सता रही है। उन्होंने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजे की मांग की है। उधर, पछवादून के मैदानी क्षेत्रों में शनिवार की देर रात से शुरू हुई बारिश सुबह दस बजे तक जारी रही। इससे आम जनजीवन प्रभावित रहा। बारिश से विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर व सेलाकुई के बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़क-गलियां सुनसान रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed