फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy frost in Mussoorie, vehicles skidding on the road

Dehradun News: मसूरी में जमकर पड़ रहा पाला, सड़क पर फिसल रहे वाहन

Fri, 09 Jan 2026 07:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Heavy frost in Mussoorie, vehicles skidding on the road
मसूरी में जमकर पड़ रहा पाला--सवाद
मसूरी। शहर में दिन में चटक धूप खिलने से राहत तो मिल रही है लेकिन रात में पाला पड़ने से दिक्कत बढ़ रही है। सुबह वाहनों का संचालन जोखिम भरा हो रहा है। सड़कों पर पाले की मोटी परत जमने से वाहन फिसल रहे हैं। इससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोग सड़कों पर चुने का छिड़काव कराने की मांग कर रहे हैं। स्थानीय निवासी प्रकाश सिंह और रमेश कुमार ने बताया कि शहर के कैंपटी रोड, हाथी पांव मार्ग, कैमल बैक रोड, बाटाघाट सहित विभिन्न क्षेत्रों में रात में जमकर पाला पड़ रहा है। इस कारण सुबह पाला में वाहनों के फिसलने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन को जल्द चुने का छिड़काव करना चाहिए। एनएच ईई नवनीत पांडे ने कहा कि पालाग्रस्त क्षेत्रों में चुने के छिड़काव के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। शीघ्र ही पालाग्रस्त क्षेत्रों में चुने का छिड़काव कराया जाएगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने कहा कि सड़कों पर चुने के छिड़काव के लिए निर्देश दिए गए हैं। संवाद

मसूरी में जमकर पड़ रहा पाला--सवाद

मसूरी में जमकर पड़ रहा पाला--सवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed