{"_id":"3f231699da65481761791dc8003d8b6e","slug":"heavy-fog-delay-bus-service-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे की मार, घंटों देर से पहुंच रहीं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे की मार, घंटों देर से पहुंच रहीं बसें
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 22 Dec 2014 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे की मार उत्तराखंड रोडवेज की बसों की रूटीन सेवा पर भी पड़ रही है। दून से दिल्ली और दून से नैनीताल जाने वाली बसें कई घंटे देरी से गंतव्य तक पहुंच रही हैं। सबसे ज्यादा असर रात की सेवा पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
दून से दिल्ली हर दिन उत्तराखंड परिवहन निगम की लगभग दो सौ बसें संचालित होती हैं। दून से नैनीताल के लिए अधिकांश बसें रात में हैं। लेकिन रात को कोहरा छाने से बसों की स्पीड कई जगह 20 किमी तक हो जा रही है। रविवार रात को तो दिल्ली रूट पर कई बसों को सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया।
विज्ञापन
चालकों के अनुसार, कई बार तो कोहरे में पांच मीटर तक नहीं दिख पा रहा है। दुर्घटना से बचने के लिए बसों को कुछ देर के लिए खड़ी कर दे रहे हैं। हालांकि रोडवेज की सभी बसों में फॉग लाइट लगी हुई है।
विज्ञापन
आईएसबीटी प्रभारी केपी सिंह ने बताया सभी बस चालकों को संभल कर चलने की नसीहत दी गई है। उधर, बसों के देरी से पहुंचने के कारण सवारियों का भी टोटा हो रहा है। ज्यादातर सवारी दिल्ली पहुंचने के लिए ट्रेनों की ओर रुख कर रही है।