फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heating pad to worship in Kedarnath

केदारनाथ पूजा पर गरमाई सियासत

Fri, 13 Sep 2013 01:06 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 13 Sep 2013 01:06 PM IST
विज्ञापन
Heating pad to worship in Kedarnath

केदारनाथ पूजा को लेकर बृहस्पतिवार को भी कांग्रेस की अंदरूनी सियासत गरमाई रही। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत को कहना पड़ा कि यह सरकारी पूजा नही है।

विज्ञापन


पर महाराज के पूजा के मुहूर्त के सही न होने की शिकायत पर सारस्वत ने चुप्पी साध ली।

पढें, पूजा शुरु हो ना हो...शुरु हुई नेताओं की 'नौटंकी'
विज्ञापन


उत्तराखंड आपदा से उबर चुका

कांग्रेस भवन में मीडिया से मुखातिब सारस्वत ने कहा कि केदारनाथ में पूजा शुरू करके यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि उत्तराखंड आपदा से उबर चुका है।

चार धाम यात्रा जल्द शुरू होने की संभावना इससे बढ़ी है। चार धाम यात्रा का सीधा संबंध प्रदेश की अर्थव्यवस्था और पर्यटन से है। प्रदेश को इस यात्रा के रुक जाने का खासा नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढें, अभी-अभीः केदारनाथ पहुंचे 'निशंक'


सारस्वत के मुताबिक केदारनाथ में पूजा तो मंदिर समिति की ओर से हुई है। इसे सरकारी पूजा कह कर प्रदेश सरकार की ओर से हो रही कोशिश को विफल करने की साजिश है।


छवि को नुकसान

दूसरी ओर कांग्रेस भवन में नजर आए पूर्व सांसद महेंद्र पाल को भी कांग्रेसियों के सवालों का जवाब देना पड़ा। एक कांग्रेसी नेता का कहना था कि केदारनाथ की पूजा में सरकार को सीधे तौर पर शामिल नही होना चाहिए था।

तस्वीरों में देखें...राजनीति के बीच केदारबाबा का 'महाभिषेक'

कांग्रेस धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। ऐसे में किसी धर्म विशेष की मान्यता के आधार पर पूजा कराने में सरकार के शामिल होने से कांग्रेस की इस छवि को नुकसान पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed