फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heartbeat of supporters intensified in Congress

कांग्रेस में तेज हुई समर्थकों के दिल की धड़कन

Thu, 20 Jan 2022 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Heartbeat of supporters intensified in Congress
कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशियों की सूची कभी भी जारी हो सकती है। ऋषिकेश, नरेंद्रनगर और यमकेश्वर सीट से टिकट के बड़े दावेदार दिल्ली में डेरा जमाए बैठे हैं। वहीं उनके समर्थक बड़ी बेसब्री से सूची जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। ऋषिकेश विधानसभा से पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला का नाम सबसे आगे चल रहा है। वहीं यमकेश्वर सीट से शलैंद्र सिंह रावत और महेंद्र सिंह राणा दोनों टिकट की दौड़ में बने हुए है। वहीं नरेंद्र नगर से वीरेंद्र कंडारी, हिमांशु बिजल्वाण और जगमोहन भंडारी का नाम आगे है। ऐसे में कभी कभी सोशल मीडिया पर बधाई का दौर भी शुरू हो रहा है। इससे समर्थकों के दिल की धड़कन बढ़ रही है। समर्थक जब अपने नेताओं को फोन कर रहे तो वे इसे कयाबाजी करार दे रहे हैं। वहीं विधानसभा प्रत्याशियों की सूची जारी होने का इंतजार करने की बात कहते हुए उम्मीद न छोड़ने का भरोसा दिला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed