फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   health problem through wastage in tehri lake

टिहरी झील से फैल रहा 'जहर', मुसीबत में लोग

Wed, 04 Dec 2013 05:36 PM IST
अमर उजाला, चिन्यालीसौड़
अमर उजाला, चिन्यालीसौड़ Updated Wed, 04 Dec 2013 05:36 PM IST
विज्ञापन
health problem through wastage in tehri lake

आपदा को बीते भले ही पांच माह बीत गए, लेकिन उसके परिणाम अभी भी देखने को मिल रहे हैं। आपदा के दौरान टिहरी बांध की झील में बहकर आया कूड़ा-कचरा लोगों के लिए मुसीबत बन गया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य पर पड़ रहा प्रतिकूल प्रभाव
झील का जलस्तर कम होने के बाद किनारे जमा कचरे से उठ रही दुर्गंध से चिन्यालीसौड़ और आसपास के तटवर्ती गांवों के लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें, यौन शोषण के आरोपी अपर सचिव गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


जून माह में उफान पर आई भागीरथी में भारी मात्रा में बहकर आया कूड़ा-कचरा, लकड़ी और पशुओं के शव टिहरी बांध की झील में जमा हो गए थे।

झील में जमा लगभग 30 ट्रक लकड़ी तो वन विकास निगम निकाल ली, लेकिन पांच माह से अधिक समय बीतने पर भी कूडा-कचरा नहीं हटाया गया।

पढ़ें, आपदा पीड़ितों की जगह किया एविएशन कंपनियों का 'भला'


अब जलस्तर कम होने पर यह कूड़ा-कचरा झील के किनारे जमा हो गया है। कचरे से उठ रही दुर्गंध से चिन्यालीसौड़ के साथ ही झील से सटे तुल्याड़ा, गैलाड़ी, देवीसौड़, सुनारगांव, छोटी नागणी के बाशिंदों का जीना दूभर हो रखा है।

लोगों ने टीएचडीसी से शीघ्र कूड़े-कचरे को हटाने की मांग की है।

बीमारी फैलने का अंदेशा
झील में जमा कचरे से नगर के साथ ही आसपास के ग्रामीण इलाकों में बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। यदि शीघ्र कूड़े का निस्तारण नहीं किया गया तो टीएचडीसी के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
- शूरवीर सिंह रांगड़, अध्यक्ष नगर पंचायत चिन्यालीसौड़

पूर्व में टीएचडीसी की ओर से नगर पंचायत के माध्यम से कचरा हटवाया गया। झील में जमा शेष कचरे को भी टीएचडीसी को निर्देशित कर नगर पंचायत के माध्यम से हटवाया जाएगा।
- विजयनाथ शुक्ल, एसडीएम चिन्यालीसौड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed