फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   health minister harshvardhan uttarakhand visit

'देश में 70 कैंसर अस्पतालों को हरी झंडी'

Sat, 30 Aug 2014 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी Updated Sat, 30 Aug 2014 10:55 AM IST
विज्ञापन
health minister harshvardhan uttarakhand visit

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शुक्रवार को मसूरी में कहा बीमारियों की रोकथाम की जानकारी के अभाव में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में लोगों की मौत होती है।

विज्ञापन


स्वस्थ जीवन के लिए देशभर में वृहद जागरुकता जनांदोलन चलाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हेल्थ इंश्योरेंस को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा देशभर में 70 कैंसर अस्पताल और कई ट्रॉमा सेंटर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम बार्लोगंज स्थित पांच तारा होटल में 23वीं वार्षिक नेशनल कांफ्रेंस ऑफ द न्यूरो ट्रॉमा सोसाइटी ऑफ इंडिया के उद्घाटन मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. हर्षवर्धन ने पत्रकारों से बातचीत की। कहा केंद्र राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य और शहरी मिशन के तहत राज्य सरकारों को पर्याप्त मात्रा में धन उपलब्ध कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना के समय तात्कालिक मदद

health minister harshvardhan uttarakhand visit

सभी जिला अस्पतालों को अपग्रेड किया जा रहा है। देशभर में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस से जोड़ा जा रहा है।

हेल्थ इंश्योरेंस मिशन के तहत 50 दवाइयां, जरूरी जांच की किट मुहैया कराई जाएंगी। ट्रॉमा के मामलों में प्रत्येक स्वास्थ्य कर्मी से लेकर आशा कार्यकत्रियों को स्वास्थ्य सेवाओं की न्यूनतम जानकारी दी जाएगी, जिससे दुर्घटना के समय तात्कालिक रूप से मदद मिल सके।

उन्होंने कहा देश में 14 लाख बच्चों की मौत पांच वर्ष की आयु से पहले हो जाती है। साढ़े सात लाख बच्चे पैदा होने के 28 दिन के भीतर मर जाते हैं। बीमारियों की रोकथाम के लिए हर व्यक्ति को जागरूकता अभियान में जुड़ना चाहिए। पत्रकारवार्ता में विधायक गणेश जोशी भी मौजूद थे।

‘2014 में तैयार हो जाएगा एम्स ऋषिकेश’

health minister harshvardhan uttarakhand visit

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. हर्षवर्धन ने कहा उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की दिशा में कई काम किए जा रहे हैं। एम्स ऋषिकेश को 2014 में चालू कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा वे एम्स निर्माण में हो रही प्रगति की समीक्षा भी प्रदेश सरकार के साथ बैठकर करेंगे। एम्स के साथ ही हर्बल पार्क भी बनाया जाएगा। आयुष का बड़ा विभाग खोला जाएगा।

न्यूरोट्रामा 2014 की वार्षिक कांफ्रेंस के उद्घाटन मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा मसूरी में कंबाइंड हास्पिटल की प्रगति के बारे में स्वास्थ्य सचिव से जानकारी लेंगे। प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना राज्य सरकार का दायित्व हैं। केंद्र सरकार बिना किसी राजनीतिक द्वेषभाव के मदद करेगी। उन्होंने कहा स्वास्थ्य से जुड़ी चीजों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed