हरिद्वार: गंगा में नहाते समय तेज बहाव में बहा हरियाणा का युवक, सर्च ऑपरेशन में भी नहीं लगा कोई सुराग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में शनिवार की देर रात पंतदीप घाट पर गंगा में नहाते वक्त हरियाणा का एक यात्री तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। रविवार सुबह पुलिस ने लापता यात्री की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। बताया जा रहा है कि यात्री अपने साथियों के साथ गंगा पूजन करने हरिद्वार आया था।
पुलिस के मुताबिक, नाहरी, सोनीपत हरियाणा निवासी नरेंद्र ( 27), पुत्र दया सिंह अपने तीन साथी कुलदीप पुत्र राजपाल, साहिल पुत्र रमेश, विकास पुत्र रमेश चंद्र के साथ शनिवार की रात करीब 11:30 बजे हरिद्वार पहुंचा था। यात्रियों ने पंतदीप पार्किंग में अपना वाहन खड़ा किया और पास में ही घाट पर गंगा स्नान के लिए चले गए।
स्नान करते वक्त नरेंद्र गंगा के बीच में चला गया। तेज बहाव के कारण नरेंद्र गंगा में बह गया। अंधेरा होने के कारण नरेंद्र का कुछ पता नहीं चल सका। उन्होंने रात को ही सूचना सिटी कंट्रोल रूम को दी।
गंगा पार करने के चक्कर में बहा नरेंद्र
जिसके बाद रविवार की सुबह जल पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। नरेंद्र के साथी कुलदीप ने पुलिस को बताया है कि वह गंगा पूजन करने के लिए हरियाणा से हरिद्वार आए थे। नरेंद्र के दोस्त साहिल ने पुलिस को बताया है कि हरिद्वार आने से पहले उन्होंने शराब पी थी। यात्रियों के पास हरिद्वार आने के लिए हरियाणा शासन की अनुमति भी थी।
नरेंद्र ने उन्हें बताया था कि जब वह सावन में हरिद्वार आया करता था तो उसने पहले भी कई बार गंगा पार की हुई है। शनिवार की रात नरेंद्र गंगा पार कर रहा था। गंगा पार करने के चक्कर में ही वह बह गया।